इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इतिहास रच दिया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में 39 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में एक स्टेडियम में 3000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने यह उपलब्धी इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल मिलाकर हासिल की है। उन्होंने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ा।
विराट कोहली के लिए पिछले मैच अच्छा नहीं रहा था। राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ वह गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे थे। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें पवेलियन भेजा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 37 गेंद पर 6 चौके की मदद से 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने उन्हें पवेलियन भेजा। कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए।
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List |
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List |
मुस्तफिजुर रहमान ने शेर ए बांग्ला स्टेडियम में 2989 रन बनाए हैं
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2011 से 2023 के बीच 129 मैच में 33.96 के औसत और 126.43 के स्ट्राइक रेट से ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में 2989 रन बनाए हैं। वहीं महमुदुल्लाह ने इसी स्टेडियम में साल 2010 से 2023 से 137 मैच में 28.70 के औसत और 118.44 के स्ट्राइक रेट से 2813 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने नॉटिंघम मे 2009 से 2022 के बीच 90 मैच की 33.52 के औसत से 2749 रन बनाए हैं। तमीम इकबाल ने शेर ए बांग्ला स्टेडियम में 2010 से 2023 में 94 मैच में 31.10 के औसत से 2706 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2023 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में
आईपीएल 2023 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 8 मैच की 8 पारी में 47.57 के औसत और 142.31 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं। वह अबतक 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं। फाफ डुप्लेसिस के पास ऑरेंज कैप है। उन्होंने 8 मैच की 8 पारी में 60.29 के औसत और 167.46 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं। 5 अर्धशतक जड़े हैं।