IPL 2023, Gujarat Titans Vs Kolkata Knight Riders: अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को रिंकू सिंह की ऐतिहासिक पारी पर विश्वास नहीं हो रहा है। सुहाना खान ने मैच के बाद सोशल मीडिया के जरिये यह बात जाहिर की। सुहाना खान ने रिंकू सिंह की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया।

सुहाना खान रिंकू सिंह की तस्वीर पर लिखा, ‘Unreal !!!’ यही नहीं, अभिनेत्री अन्नया पांडे भी रिंकू सिंह की पारी से काफी प्रभावित नजर आईं। अन्नया पांडे ने भी रिंकू सिंह की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया। अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अन्नया पांडे ने तस्वीर पर दोनों हाथ उठाने वाली इमोजी पोस्ट की। नीचे तस्वीर में आप भी सुहाना खान और अन्नया पांडे की इंस्टाग्राम स्टोरी के स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट।
चंकी पांडे की बेटी और अभिनेभी अन्नया पांडे की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट।

बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। निश्चित रूप से यह एक असंभव लक्ष्य था, लेकिन रिंकू सिंह ने इसे संभव कर दिखाया। रिंकू सिंह ने यश दयाल के 20वें ओवर की दूसरी से छठी गेंद पर छक्के लगाए।

इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह 21 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही रिंकू सिंह ने न सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बल्कि टी20 क्रिकेट में भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

यश दयाल के पास अंतिम ओवर में लक्ष्य का बचाव करने के लिए 29 रन थे और उन्होंने पहली गेंद पर सिर्फ एक रन दिया था। हालांकि, इसके बाद जो हुआ उसे टी20 मैच के अब तक के सबसे महान फिनिश में से एक माना जाएगा। कार्लोस ब्रैथवेट ने कई साल अंतिम में 4 छक्कों के यह कारनामा किया था, लेकिन रिंकू सिंह उनसे भी एक कदम आगे निकल गए।

IPL 2023, GT vs KKR: गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

आईपीएल में एक पारी में आखिरी ओवर में हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

  • 29 रन: केकेआर बनाम गुजरात टाइटंस, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद आईपीएल 2023
  • 23 रन: राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स, डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापत्तनम, आईपीएल 2016
  • 22 रन: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई, आईपीएल 2022

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले खिलाड़ी

  • 0/70: बासिल थम्पी (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, 2018
  • 0/69: यश दयाल (गुजरात टाइटंस) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद, आज
  • 0/66: इशांत शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2013
  • 0/66: मुजीब उर रहमान (किंग्स इलेवन पंजाब) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2019
  • 0/65: उमेश यादव (दिल्ली कैपिटल्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली, 2013

आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 5: क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम राहुल शर्मा (पुणे वारियर्स), बैंगलोर, 2012
  • 5: राहुल तेवतिया (RR) बनाम शेल्डन कॉटरेल (पंजाब किंग्स), शारजाह, 2020
  • 5: रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), वानखेड़े स्टेडियम मुंबई, 2021
  • 5: मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर (एलएसजी) बनाम शिवम मावी (कोलकाता नाइट राइडर्स), पुणे, 2022
  • 5: रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स) बनाम यश दयाल (गुजरात टाइटंस), अहमदाबाद, 09 अप्रैल 2023