आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मशक्कत कर रही है और अभी यह निश्चित नहीं है कि वो प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। मुंबई को अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अपने 13वें लीग मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करना जरूरी थी, लेकिन इस टीम को 5 रन से करीबी हार मिली।

मुंबई की हार की वजह टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का चलना भी नहीं रहा जो सिर्फ 7 रन बनाकर ही आउट हो गए। बाद के बल्लेबाजों ने कोशिश जरूर की, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाई। अगर क्रीज पर सूर्यकुमार होते तो कहानी कुछ और होती और मुंबई अभी जूझ नहीं रही होती।

घरेलू मैदान पर खूब चला सूर्यकुमार का बल्ला, बाहर रन बनाने को तरसे

आइपीएल के इस सीजन में सूर्यकुमार यादव शुरुआती कुछ मैचों के बाद लय में लौटे थे, लेकिन अवे मैचों में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चल पाया है और वो टीम के लिए परेशानी भी बनते रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं जिसकी 13 पारियों में से उन्होंने 6 पारियां अपने होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेले हैं। अपने घरेलू मैदान पर खेले मैचों में उनकी बल्लेबाज जबरदस्त रही है और उन्होंने 206.02 की स्ट्राइक रेट साथ ही 68.40 की औसत के साथ 342 रन बनाए हैं। घरेलू मैदान पर 7 पारियों में उन्होंने कुल 20 छक्के जड़े थे।

घरेलू मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव ने जितने भी अवे मैच यानी दूसरे मैदान पर मुकाबले खेले उसमें वो रन बनाने के लिए बुरी तरह से जूझते हुए नजर आए। उन्होंने बाहरी मैदान पर 7 पारियों में 20.57 की साधारण औसत के साथ सिर्फ 144 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 153.19 का रहा। अवे मैचों की 7 पारियों में उन्होंने 4 चौके जड़े थे।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले 13 मैचों की 13 पारियों में कुल 486 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए। इस सीजन में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 103 रन रहा जिसमें 52 चौके व 26 छक्के भी शामिल हैं।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats