आईपीएल 2023 के 58वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में एडेन मार्कराम की अगुआई वाली हैदराबाद के पार्ट-टाइम गेंदबाज अभिषेक शर्मा के एक ओवर में 5 छक्के लगे। आईपीएल इतिहास में ये दूसरा मौका था, जब किसी स्पिनर के एक ओवर में 5 छक्के लगे, जबकि ओवरऑल इस लीग में ऐसा छठी बार हुआ जब किसी गेंदबाज ने एक ओवर में 5 छक्के खाए।
10 साल के बाद आईपीएल में स्पिनर के एक ओवर में लगे 5 छक्के
आईपीएल में किसी स्पिनर के एक ओवर में पहली बार 5 छक्के साल 2012 में लगे थे। उस साल आरसीबी के खिलाफ राहुल शर्मा की गेंद पर ऐसा हुआ था और अब 10 साल के बाद इस लीग में दूसरी बार इस साल लखनऊ के खिलाफ अभिषेक शर्मा की गेंद पर ऐसा हुआ। लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद की तरफ से दूसरी पारी का 16वां ओवर अभिषेक शर्मा फेंकने आए थे और उनके इस ओवर में 31 रन बने जिसमें 5 छक्के शामिल थे।
अभिषेक शर्मा के ओवर में ऐसे बने रन
पहली गेंद- स्टाइनिस ने लगाया छक्का
दूसरी गेंद- वाइड
दूसरी गेंद- स्टाइनिस ने छक्का जड़ा
तीसरी गेंद- स्टाइनिस आउट हो गए
चौथी गेंद- निकोलस पूरन ने छक्का लगाया
पांचवीं गेंद- पूरन ने फिर से छक्का लगाया
छठी गेंद- पूरन ने छक्का लगाकर हैट्रिक पूरा कर लिया
आईपीएल में छठी बार किसी गेंदबाज के एक ओवर में लगे पांच छक्के
आईपीएल में बेशक अब तक अभिषेक शर्मा को मिलाकर कुल 6 गेंदबाजों के एक ओवर में 5 छक्के लग चुके हैं। अभिषेक शर्मा से पहले इस लीग में यश दयाल, शिवम मावी, हर्षल पटेल, शेल्डन कॉर्टरेल और राहुल शर्मा की गेंदों पर एक ओवर में 5 छक्के लग चुके हैं। इसमें यश दयाल, शिवम मावी, हर्षल पटेल और शेल्डन कॉर्टरेल तेज गेंदबाज हैं।
आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के खाने वाले गेंदबाज
अभिषेक शर्मा- (एसआरएच) बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2023
यश दयाल- (जीटी) बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2023
शिवम मावी- (केकेआर) बनाम एलएसजी, पुणे, 2022
हर्षल पटेल- (आरसीबी) बनाम सीएसके, मुंबई डब्ल्यूएस, 2021
शेल्डन कॉटरेल- (पीबीकेएस) बनाम आरआर, शारजाह, 2020
राहुल शर्मा- (पीडब्ल्यूआई) बनाम आरसीबी, बैंगलोर, 2012
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |