IPL Auction: आईपीएल 2023 में हुए नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ी पर फ्रेंजाइजियों ने जमकर पैसे लुटाए। इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी ने 58 करोड़ से अधिक रुपए कमाए। इनमें से तीन ने 48 करोड़ ले गए। इंग्लैंड के ऑलरांउडर सैम करन ने सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ कमाए। इसी के साथ सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। सैम करन के अलावा बेन स्टोक्स ने 16.25 और हैरी ब्रूक ने 13.25 करोड़ कमाए। 29 विदेशी खिलाड़ी ने 125.5 करोड़ कमाए।
सैम करन, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक को मिलाकर इस नीलामी में 48 करोड़ रुपए कमाए। इसके अलावा इंग्लैंड के पांच और खिलाड़ी भी करोड़ों की लिस्ट में शामिल हुए। जो रूट को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़, फिल सॉल्ट को दिल्ली ने 2 करोड़ रीस टॉप्ली को 1.9 करोड़ और विल जैक्स 3.2 करोड़ रुपए में आरसीबी में शामिल हुए। वहीं आदिल रशीद को 2 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
आईपीएल के सबसे महंगे टॉप -3 खिलाड़ी (Most expensive Top-3 players of IPL)
सैम करन को पंजाब किंग्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स ने सैम करन के लिए अपना खजाना खोल दिया। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर मुंबई इंडियंस ने बड़ी बोली लगाई। ग्रीन को 17.50 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा। सैम करन के हमवतन साथी खिलाड़ी बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया।
किस टीम ने कमाए सबसे ज्यादा रुपए (Which team earned the most money)
आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर कुल 58 करोड़ रुपए दिए। जबकि भारतीय खिलाड़ियों को नीलामी में 41.5 करोड़ कमाए। नीलामी में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने 23.75 करोड़ कमाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर 22 करोड़ और वहीं साउथ अफ्रीका ने 10.55 करोड़ कमाए। जबकि आयरलैंड के युवा पेसर जोशुआ लिटल को 4.4 करोड़ मिले। बांग्लादेश के खिलाड़ी बेस प्राइस पर बिके। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाड़ी 50 लाख में बिके।