Rajasthan Royals (RR) vs Lucknow Super Giants (LSG): इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 26वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 10 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाए। राजस्थान की टीम में एडम जम्पा की जगह जेसन होल्डर की वापसी हुई। लखनऊ ने राजस्थान का विजयी अभियान रोक दिया। संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम लगातार 3 मैच जीतने के बाद हारी। वह अंक तालिका में शीर्ष पर है।
IPL 2023: पढ़ें राजस्थान और लखनऊ के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर
Indian Premier League, 2023
Rajasthan Royals
144/6 (20.0)
Lucknow Super Giants
154/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 26 )
Lucknow Super Giants beat Rajasthan Royals by 10 runs
IPL 2023,Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार।
राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे। रियान पराग 11 और देवदत्त पड्डिकल 26 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 136 रन। आवेश खान के ओवर की पहली गेंद को रियान पराग ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर लेग बाय के एक रन मिले। देवदत्त पड्डिकल स्ट्राइक पर। वह कैच आउट हुए। ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। दीपक हुड्डा ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लिया। आवेश हैट्रिक से चूके। रविचंद्रन अश्विन ने 2 रन बनाए। आखिरी गेंद पर 1 रन बना। लखनऊ ने 10 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बना पाई।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। उसे अब जीत के लिए 6 गेंद पर 19 रन चाहिए। नवीन उल हक के 10 ओवर बने। देवदत्त पड्डिकल 26 और रियान पराग 11 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बना लिए है। जीत के लिए 12 गेंद पर 29 रन चाहिए। मार्क्स स्टोइनिस के ओवर में 13 रन बने। देवदत्त पड्डिकल 24 और रियान पराग 3 रन बनाकर क्रीज पर।
16 ओवर का खेल हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 विकेट पर 107 रन है। रियान पराग के 4 गेंद में 2 रन हैं। देवदत्त पड्डिक्कल के 8 गेंद में 6 रन हैं। आवेश खान ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर शिमरान हेटमायर को पवेलियन की राह दिखाई। हेटमायर 5 गेंद में 2 रन ही बना पाए। राजस्थान रॉयल्स को अब जीत के लिए 24 गेंद में 48 रन बनाने हैं।
जोस बटलर भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मार्क्स स्टोइनिस ने 40 रन पर पवेलियन भेजा। देवदत्त पड्डिकल 2 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर शिरमोन हेटमायर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13.3 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन। जीत के लिए 38 गेंद पर 58 रन चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स की टीम को संजू सैमसन के तौर पर दूसरा झटका लगा। सैमसन 2 रन बनाकर रन आउट हुए। जोस बटलर 38 और बतौर इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर आए हैं। राजस्थान का स्कोर 12.4 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन। जीत के लिए 43 गेंद पर 61 रन चाहिए।
यशस्वी जायसवाल को मार्क्स स्टोइनिस ने 44 रन पर पवेलियन भेजकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलई। नए बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन क्रीज पर। जोस बटलर 35 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन। जीत के लिए 48 गेंद पर 66 रन चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 73 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 82 रन चाहिए। जोस बटलर 30 और यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर क्रीज पर। रवि बिश्नोई के ओवर में 5 रन बने। लखनऊ सुपर जायंट्स को विकेट की तलाश।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 50 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 105 रन चाहिए। जोस बटलर 16 और यशस्वी जायसवाल 29 रन बनाकर क्रीज पर। मार्क्स स्टोइनिस के ओवर में 3 रन बने।
पांच ओवर का खेल हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 34 रन है। जोस बटलर के 17 गेंद में 11 रन है। यशस्वी जायसवाल के 13 गेंद में 18 रन हैं। जोस बटलर ने युद्धवीर सिंह के ओवर की चौथी गेंद पर 112 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह इस टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 21 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 134 रन चाहिए। जोस बटलर 4 और यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर क्रीज पर। नवीन उल हक के ओवर में 3 रन बने।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नवीन-उल-हक पहला ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर लखनऊ ने रिव्यू लिया, लेकिन गंवा दिया। दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 2 रन है।
लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट पर 154 रन बनाए। राजस्थान को 155 का टारगेट मिला। आखिरी ओवर में तीन विकेट गिरे। संदीप शर्मा ने मार्क्स स्टोइनिस को 21 रन पर पवेलियन भेजा। निकोल्स पूरन 28 और युद्धवीर सिंह चरक 1 रन बनाकर रन आउट हुए।
18 ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन है। निकोलस पूरन के 12 गेंद में 9 रन हैं। मार्कस स्टोइनिस के 14 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अश्विन ने 14वें ओवर में ही राजस्थान को एक और सफलता दिलाई। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल मेयर्स को बोल्ड कर दिया। काइल मेयर्स 42 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। काइल मेयर्स की निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स का 14 ओवर के बाद स्कोर 4 विकेट पर 104 रन है।
रविचंद्रन अश्विन ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को तीसरी सफलता दिलाई। इस बार दीपक हुड्डा ने पवेलियन की राह पकड़ी। अश्विन की यह गेंद मिडिल स्टंप की लाइन में स्लाट में थी। दीपक हुड्डा ने मिडविकेट की दिशा में ऊंचा शाट मारा, लेकिन वहां शिमरोन हेटमायर ने डीप स्क्वायर लेग पर बेहतरीन कैच लपक लिया। दीपक हुड्डा 4 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दीपक हुड्डा की जगह मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान रॉयल्स को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरी सफलता दिलाई। बोल्ट की यह गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन पर गुड लेंथ थी। आयुष बदोनी ने लैप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन स्टंप्स को काफी छोड़ दिया था। आयुष बदोनी चूके और गेंद बल्ले से लगकर सीधे स्टम्प पर जा टकराई। आयुष बदोनी की जगह दीपक हुड्डा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
केएल राहुल को जेसन होल्डर ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया। लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका लगा। राहुल ने 32 गेंद पर 39 रन बनाए। लखनऊ का स्कोर 10.4 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन। काइल मेयर्स 33 गेंद पर 39 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर आयुष बडोनी क्रीज पर।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 74 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 36 और काइल मेयर्स 35 रन बनाकर क्रीज पर। युजवेंद्र चहल के ओवर में 18 रन बने। राहुल अबतक 4 चौके और 1 छक्का जड़ चुके हैं। काइल मेयर्स 3 छक्के और 2 चौके जड़ चुके हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 19 और काइल मेयर्स 16 रन क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन ने पावरप्ले का आखिरी ओवर किया और सिर्फ 6 रन दिए। राजस्थान की टीम फील्डिंग खराब रही है। टीम कुछ मौके गंवा चुकी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 14 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 6 और काइल मेयर्स 7 रन क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने अबतक 2 ओवर में सिर्फ 2 रन दिए हैं। पहला ओवर उन्होंने मेडन किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केएल राहुल और काइल मेयर्स क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना। केएल राहुल 6 गेंद पर कोई रन बना पाए। काइल मेयर्स को एक भी गेंद खेलने को नहीं मिला।
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, अवेश खान, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई।
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। राजस्थान की टीम में एक बदलाव हुआ। एडम जम्पा की जगह जेसन होल्डर की वापसी हुई। लखनऊ की टीम में क्विंटन डीकॉक को इस मैच में भी मौका नहीं मिला।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 ऐसी हो सकती है।
केएल राहुल, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, आवेश खान, जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जोस बटलर, धुव्र जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, एडम जम्पा।
राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है जिसमें युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दुनिया के नामी स्पिनर शामिल हैं। उसके पास ट्रेंट बोल्ट जैसा मारक तेज गेंदबाज है, जबकि संदीप शर्मा अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल कर रहे हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर नहीं चल पाए थे और ऐसे में कप्तान संजू सैमसन और वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा कर टीम को जीत दिलाई थी। देवदत्त पडिक्कल ने भी आक्रामक पारी खेली, लेकिन रियान पराग मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे।
राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन मैच में जीत दर्ज करके अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। राजस्थान रॉयल्स के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। इसमें यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और संजू सैमसन ने टीम के शीर्ष क्रम में बहुत अच्छी भूमिका निभाई है। जोस बटलर ने अब तक टीम की तरफ से सर्वाधिक 204 रन बनाए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल के नाम पर 136 रन दर्ज हैं।
IPL 2023,Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: पिछले साल की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। संजू सैमसम की अगुआई वाली टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराकर आईपीएल 2023 में शानदार शुरुआत की। पंजाब किंग्स से उसे दूसरे मैच में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को उसने 57 रन हराया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसे 3 रन से जीत मिली थी। गुजरात टाइटंस को उसने 3 विकेट से हराया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स से उसे 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स से 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।