Rohit Sharma IPL 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए मेहनत करने में जुटे हुए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन बहुत निराशाजनक रहा था जहां वो लगातार आठ मैच हारी थी और फिर अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी। मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा जब मैदान पर होते हैं तब तो पसीना बहा रही रहे होते हैं लेकिन रेस्ट डे के दिन क्या होता है रोहित शर्मा का शेड्यूल, इसका जवाब मुंबई इंडियंस ने दिया है.
मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो
मुंबई इंडियंस की टीम अपने फैंस को खिलाड़ियों से जोड़े रखने के लिए हर दिन कुछ वीडियो शेयर करती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने रोहित शर्मा का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस खिलाड़ी की पूरी दिनचर्या दिखाई।
वीडियो में दिखाया गया कि रोहित दिन की शुरुआत फिटनेस पर काम करके करते हैं। वो सबसे पहले जिम जाते हैं। इसके बाद बारी आती है ट्रेनिंग की। मैदान पर रोहित जमकर अभ्यास करते हैं और साथियों के साथ मिलकर विरोधियों के खिलाफ रणनीति भी तैयार करते हैं।
फैंस को पसंद आया रोहित का वीडियो
इस दौरान वो अपनी टीम के साथ-साथ विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। वीडियो शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस ने कैप्शन में लिखा, ‘ट्रेनिंग, स्माइलिंग और वाइबिंग, एक पूरा दिन रोहित बरोबर।’ फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आया और उन्होंने इसे जमकर लाइक किया।
मुंबई इंडियंस के सामने बड़ी चुनौती
रोहित की कप्तानी मुंबई इंडियंस की बड़ी फैन फोलोउिंग है जिसे ये टीम ‘वन फैमिली’ कहती है। शनिवार को मुंबई इंडियंस इस सीजन में पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी। ऐसे में फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं। ये मैच लीग की दूसरी सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैं। आईपीएल में इस मुकाबले को एल-क्लासिको माना जाता है। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती है रोमांच का स्तर बढ़ ही जाता है।