Rohit Shamra 250 sixes: मुंबई इंडियंस के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए। रोहित शर्मा इस लीग में छक्कों के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने और एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया। पंजाब के खिलाफ तीसरा छक्का लगाते ही हिटमैन ने ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर डाली। इस मैच में उन्होंने 27 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने आईपीएल में पूरे किए 250 छक्के

रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने 233 मैच में 250वां छक्का लगाया और छक्के के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इस लीग में छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं जबकि बतौर भारतीय बल्लेबाज वो इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर मौजूद हैं। इसके बाद सीएसके टीम के कप्तान एमएस धोनी का नाम है। वहीं क्रिस गेल अब भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 8 बल्लेबाजों में चार भारतीय हैं जिसमें रोहित और धोनी के अलावा विराट कोहली और सुरेश रैना भी शामिल हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज

क्रिस गेल- 357
एबी डिविलियर्स- 251
रोहित शर्मा- 250
एमएस धोनी- 235
विराट कोहली- 229
किरोन पोलार्ड- 223
डेविड वॉर्नर- 216
सुरेश रैना- 203

सुर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन के अर्धशतक

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेली और 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया साथ ही उन्होंने 26 गेंदों पर 3 छक्के व 7 चौकों की मदद से 57 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपना 6000 रन भी पूरा कर लिया। वहीं कैमरन ग्रीन ने भी टीम के लिए काफी अच्छी पारी खेलते हुए 43 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 67 रन बनाए।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats