इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की शुरुआत मार्च से होना है। इससे पहले फ्रैंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों का चोटिल होना परेशानी का सबब बना हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अपना पहला मैच 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश हेजलवुड और ग्लेन मैक्सवेल की चोट ने परेशानी बढ़ा दी है। हेजलवुड शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वही मैक्सवेल के भी पहले मैच में खेलने पर संदेह है।

cricket.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक 32 साल के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एड़ी की चोट से उबर रहे हैं। इसके कारण वह बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज और भारत – ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि हेजलवुड आईपीएल में हिस्सा लेने का फैसला करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल भी चोट से उबर रहे

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस महीने की शुरुआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीत अंतिम दो एकदिवसीय मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनके बेंगलुरू में 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के पहले मैच में खेलने पर संदिग्ध है क्योंकि वह अभी तक पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं। नवंबर 2022 में मैक्सवेल अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गिरने से पैर तुड़वा बैठे थे। इसके कारण वह बिग बैश लीग में भी नहीं खेले थे।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List

विल जैक्स टूर्नामेंट से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच की तैयारी कर रही है, वहीं ग्लेन मैक्सवेल जिम में समय बिता रहे हैं। वह स्ट्रेंथ एंड कंडिश्निंग पर काम कर रहे हैं। आरसीबी की टीम चोट से परेशान है। ऑलराउंडर विल जैक्स के चोटिल होकर पहले ही टूर्नामेंट के 16वें सत्र से बाहर हो गए हैं।

वानिंदु हसरंगा भी पहले दो मैच में नहीं होंगे

माइकल ब्रेसवेल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गाय है। एड़ी की चोट से जूझ रहे रजत पाटीदार भी शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। वानिंदु हसरंगा भी टीम के पहले दो मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण, मिस्ट्री स्पिनर 8 अप्रैल के बाद टीम में शामिल होगा, जब श्रीलंका की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज समाप्त होगी।