इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के खिलाफ जोस बटलर और संजू सैमसन की तूफानी पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स (RR) ने घरेलू मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के लिए दोनों के बीच दूसरी बार दूसरे विकेट लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई। सनराइजर्स के खिलाफ जोस चार पारी में दूसरा शतक लगाने से चूक गए।
बटलर ने 59 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 95 रन बनाए। वहीं संजू ने 38 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 66 रन बनाए। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 18 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। तीनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से राजस्थान 2 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। यह जयुपर में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले टीम ने इसी साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे।
जोस बटलर और संजू सैमसन की बड़ी साझेदारी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ साल 2008 में टीम 1 विकेट पर 197 रन बनाए थे। इसके अलावा स्कोर चेज करते हुए टीम ने साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 5 विकेट पर 197 रन बनाए थे। राजस्थान के लिए दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड जोस बटलर और संजू सैमसन के नाम है। दोनों के बीच साल 2021 में सनराइजर्स के खिलाफ 150 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद दोनों ने रविवार को 138 रन की साझेदारी की।
जोस बटलर शतक से चूके
वहीं साल 2019 में अजिंक्य रहाणे और स्टीव स्मिथ के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए 130 रन की साझेदारी हुई थी। सनराइजर्स के खिलाफ 4 पारियों में दूसरा शतक लगाने से बटलर चूक गए। उन्होंने पिछली 4 पारियों में 64 गेंद पर 124, 28 गेंद पर 35, 22 गेंद पर 54 और 59 गेंद पर 95 रन बनाए हैं।