IPL 2023, Prize Money: आईपीएल का 16वां सीजन सोमवार 29 मई 2023 की देर रात 1:30 (तकनीकी रूप से कहा जाए तो 30 मई 2023) को खत्म हो गया। इस सीजन 10 टीमों ने दो महीने तक पसीना बहाया और आखिरकार यह ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रही। यह सीजन जीतने वाली टीम तो मालामाल हुई ही साथ ही साथ फाइनल हारने वाली टीम भी नुकसान में नहीं रही। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली हर टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया था।
आईपीएल के पहले से लेकर अब तक प्राइज मनी में काफी फर्क आ गया है। साल 2008 में जब पहला सीजन खेला गया था तब प्राइज मनी 4.8 करोड़ रुपये थी। यह रकम राजस्थान रॉयल्स को मिली थी। अब यह रकम 20 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। यह किसी भी टी20 लीग की सबसे ज्यादा बड़ी रकम है।
टीमों को मिलेगी क्या प्राइज मनी
फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों के अलावा प्लेऑफ की बाकी दो टीमों को भी प्राइज मनी मिलने वाली है। अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं चौथे नंबर पर रही लखनऊ सुपर जायंट्स 6.5 करोड़ रुपए लेगी।
- आईपीएल विजेता: 20 करोड़ रुपए (चेन्नई सुपर किंग्स)
- आईपीएल उपविजेता: 12.5 करोड़ रुपए (गुजरात टाइटंस)
- तीसरे नंबर की टीम: 7 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
- चौथे नंबर की टीम: 6.5 करोड़ रुपए (लखनऊ सुपर जायंट्स)
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वालों को भी मिलेगी प्राइज मनी
पॉइंट्स टेबल के अलावा पूरे सीजन में खिलाड़ियों के बीच पर्पल कैप और ऑरेंज की रेस लगी रहती है। इस बार गुजरात टाइटंस के सुभमन गिल ने ऑरेंज कैप के मामले में बाजी मारी। वहीं पर्पल कैप भी गुजरात टाइटंस के खेमे में ही गई। पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को भी प्राइज मनी मिली। वहीं सीजन में कुछ और खास अवॉर्ड भी दिए जाते हैं।
- IPL 2023 ऑरेंज कैप: 10 लाख रुपए (शुभमन गिल, 890 रन)
- IPL 2023 पर्पल कैप: 10 लाख रुपए (मोहम्मद शमी, 28 विकेट)
- IPL 2023 इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपए (यशस्वी जायसवाल)
- IPL 2023 मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: 10 लाख रुपए (शुभमन गिल)
- IPL 2023 गेम चेंजर ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपए (शुभमन गिल)
- IPL 2023 सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपए (ग्लेन मैक्सवेल)
- कैच ऑफ द सीजन: राशिद खान (10 लाख रुपए)
- मोस्ट फोर (4s) ऑफ द सीजन: शुभमन गिल (10 लाख रुपए)
- लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन: फाफ डुप्लेसिस (10 लाख रुपए)
- पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: वानखेड़े स्टेडियम और ईडन गार्डंस (50 लाख रुपए)
- सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: फॉफ डुप्लेसिस (10 लाख रुपए)