Indian Premier League 2023, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में 74 में से 44 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन अब तक पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि भलां टीम प्लेऑफ में हर हाल में पहुंचेगी ही। शीर्ष-6 में शामिल टीमों में गुजरात टाइटंस को छोड़कर सभी के 10-10 अंक हैं, सिर्फ नेट रनरेट के आधार पर उनकी पायदान तय हो रही है।
आइए एक नजर डालते हैं कि वर्तमान में आईपीएल की सभी 10 टीमों की क्या स्थिति है।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें उसने 6 में जीत हासिल की है, जबकि तीन बार पराजय का सामना करना पड़ा है। उसके 12 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। उसका नेट रन रेट +0.532 है।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें उसने 5 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार झेली है। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। उसका नेट रन रेट +0.800 है।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें उसने 5 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार झेली है। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। उसका नेट रनरेट +0.639 है।
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें उसने 5 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार झेली है। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। उसका नेट रनरेट +0.329 है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें उसने 5 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार झेली है। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर है। उसका नेट रनरेट -0.030 है।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें उसने 5 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार झेली है। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। उसका नेट रनरेट -0.447 है।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में अब तक 8 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 4 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैच गंवाए हैं। उसके 8 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है। उसका नेट रनरेट -0.502 है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा की अगुआई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 3 में जीत हासिल की है, जबकि 6 मैच गंवाए हैं। उसके 6 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। उसका नेट रनरेट -0.147 है।
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 में अब तक 8 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 3 में जीत हासिल की है, जबकि 5 मैच गंवाए हैं। उसके 6 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। उसका नेट रनरेट -0.577 है।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें से उसे 3 मैच में ही जीत नसीब हुई है, जबकि 6 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। उसके सिर्फ 6 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें नंबर पर है। उसका नेट रनरेट -0.768 है।