चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के महान कप्तानों में होती है। उन्हें क्रिकेट की समझ काफी शानदार है और उनकी रणनीति के खिलाफ बड़े से बड़े खिलाड़ी फेल हो जाते हैं। यह एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच के दौरान देखने को मिला। इस बार उनकी जाल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा फंसे। दीपक चाहर ने डक पर उन्हें पवेलियन भेजा। चेपक में मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाए।
मामले मुंबई इंडियंस की पारी के तीसरे ओवर का है। दीपक चाहर गेंदबाज थे। धोनी ने फील्डिंग बदलाव किया। रोहित तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। चेन्नई के कप्तान ने बैकवर्ड पॉइंट, शॉर्ट थर्ड मैन और स्लिप में एक फील्डर लगाने का विकल्प चुना। धोनी खुद आगे आकर कीपिंग करने लगे। रोहित शर्मा जाल में फंस गए। उन्होंने धीमी गति से गेंद को लैप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे रविंद्र जडेजा के हाथों में पहुंची, जो वैकवर्ड प्वाइंट पर थे।
राघव गोयल का डेब्यू
कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने धोनी के प्लाना की तारीफ की। उन्होंने कहा, ” एमएस धोनी की ओर से रोहित शर्मा को पारी की शुरुआत में ऊपर खड़ा होने का शानदार कदम उठाया और यह उनके लिए काम कर गया।” धोनी ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ। वहीं मुंबई ने दो बदलाव किए। कुमार कार्तिकेय और बीमार तिलक वर्मा के स्थान पर बाएं हाथ के स्पिनर राघव गोयल और ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिला। राघव का डेब्यू हुआ।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। नेहल वढेरा ने 51 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंद पर 20 रन बनाए। दीपक चाहर ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। मथीशा पथिराना ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए। तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 37 रन देकर 1 विकेट लिया।