MS Dhoni Video Game: आईपीएल 2023 में चाहे कोई भी टीम अंकतालिका के टॉप पर हो, कोई भी खिलाड़ी शतक जमाए, कोई भी गेंदबाज विकेट की झड़ी लगाए लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस एक खिलाड़ी की हो रही है तो वह है महेंद्र सिंह धोनी। ये खिलाड़ी चाहे मैदान पर हो या उसके बाहर हर जगह छाया रहता है।
काले कुर्त में नजर आए धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर पर धोनी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी के साथ दीपक चाहर नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में धोनी ने काले कुर्ते में दिखाई दे रहे थे। हाथ में बंदूक लेकर धोनी वीडियो गेम खेल रहे थे। धोनी के देसी अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
गन लिए वीडियो गेम खेल रहे थे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अगला मुकाबला 10 मई को है। ऐसे में खिलाड़ी गेम रूम में समय बिताते हुए नजर आए। कुछ खिलाड़ी टेबल टेनिस खेलते दिखाई दे रहे थे वहीं कुछ पूल खेल रहे थे। इस बीच कैमरा महेंद्र सिंह धोनी के पास गया जो कि बड़ी ही शिद्दत से वीडियो गेम खेल रहे थे। धोनी को इस बात का एहसास भी नहीं था कि उन्हें रिकॉर्ड किया जा रहा था।
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बहार आ गई। फैंस धोनी की तुलना केजीएफ फिल्म के हीरो रॉकी से करने लगे। वहीं कुछ को धोनी का हेयरस्टाइल भी पसंद आया।
हर मैदान पर धोनी का जलवा
इस सीजन की शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि ये धोनी का आखिरी सजन हो सकता है लेकिन कप्तान साहब खुद ये साफ कर चुके हैं कि ऐसा होना जरूरी नहीं है। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स जिस भी विरोधी मैदान पर खेलने जा रही है वहां उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। फैंस चेन्नई की जर्सी में नजर आ रहे हैं और बस माही-माही के नारे लगा रहे हैं। धोनी भी बल्ले से फैंस का मनोरंजन करने में पीछे नहीं हैं।