इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में वुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का छठा विकेट गिरा तो चेपक के मैदान पर शोर मचना शुरू हो गया। दर्शकों में अंबाति रायडू के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के क्रीज पर आने का उत्साह था। चेपक ही नहीं किसी भी मैदान पर धोनी बल्लेबाजी के उतरते हैं तो माहौल ऐसा ही देखने को मिलता है। धोनी भी काफी जुझारूपन दिखा रहे हैं। वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। इसके कारण वह दर्द में दिखते हैं, लेकिन मैदान नहीं छोड़ रहे और टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी को घुटने की चोट के कारण लंगाड़ते और कराहते देखा गया। वह जब रविंद्र जडेजा के साथ रन के लिए दौड़ रहे थे तो उन्हें तकलीफ में साफ देखा जा सकता था। विकेटकीपिंग के दौरान भी ऐसा देखने को मिला। बल्लेबाजी के दौरान भी धोनी ने चेन्नई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने खलील अहमद के ओवर में 19 रन ठोक दिए। चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बना लिए।
धोनी का स्ट्राइक रेट 222.22
महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.22 रहा। धोनी 17वें ओवर में क्रीज पर आए। राडडू 17 गेंद पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ बल्लेबाजी शुरू की। रन लेते वक्त वह परेशानी में दिखे। 19वें ओवर में उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। पांचवी गेंद पर 2 रन भी लिए। खलील अहमद ने ओवर में 21 रन दे दिए।
आखिरी ओवर में आउट हुए जडेजा और धोनी
मिशेल मार्श ने 20 वें ओवर में रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन भेजा दिया। अगर दोनों आखिरी बॉल तक खेले होते तो चेन्नई का स्कोर 180 के करीब पहुंचना तय था। जडेजा ना 16 गेंद पर 21 रन बनाए। आखिरी ओवर में 2 विकेट गिरे और केवल 7 रन बने। इस तरह दिल्ली को चेन्नई ने 168 रन दिए। आईपीएल 2023 में धोनी ने 12 मैच की 8 पारियों में 48 की औसत और 204.26 के स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं। वह 10 छक्के जड़ चुके हैं।