IPL 2023, CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आखिरी ओवर में 21 रन की दराकर हो और महेंद्र सिंह धोनी के साथ रविंद्र जडेजा क्रीज पर हों, तो दुनिया के किसी भी गेंदबाज के हाथ पांव फूलेंगे। इसका कारण धोनी की मैच फिनिश करने की काबिलियत है। वह वर्षों से यह काम करते आ रहे हैं, लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने दिलेरी दिखाई और आखिरी ओवर में 21 रन बचाए।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा दिसंबर में आईपीएल ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रह गए थे। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हुए और राजस्थान ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। उन्होंने इसका कर्ज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जिताकर अदा किया। आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर थे। संदीप ने पहली दो गेंद वाइड की, जिसे देखकर लगा कि वह दबाव में हैं। अगली दो गेंद उन्होंने लो फुलटॉस किए और धोनी ने छक्के मारे।

संदीप शर्मा ने की शानदार वापसी

चेन्नई को आखिरी 3 गेंद पर 7 रन चाहिए थे और महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देख राजस्थान की हार तय मानी जा रही थी। लेकिन तभी संदीप शर्मा ने दुनिया के सबसे महान फिनिशर के खिलाफ राउंड द विकेट गेंदबाजी करने की योजना बनाई। उनकी योजना सफल रही और अगले दो गेंद पर सिर्फ एक-एक रन ही आए। अब चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे। संदीप शर्मा ने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर की। इस गेंद को एमएस धोनी मिडविकेट पर ही खेल पाए और दौड़कर एक रन ही ले पाए। इस तरह से राजस्थान को 3 रन से जीत मिली।

दो छक्का खाने के बाद संदीप शर्मा ने बनाई खास योजना

संदीप शर्मा ने मैच के बाद इस ओवर को लेकर कहा, “मैं आखिरी ओवरों में यॉर्कर डालना चाहता था। मैं नेट्स में अच्छी यॉर्कर फेंक रहा था। लेग-साइड बड़ा था, लेकिन मैं अपने टारगेट से चूक गया और लो फुल-टॉस फेंक दिए और दोनों गेंद पर छक्का लगा। फिर मैंने अपना एंगल बदला और इसने काम कर दिया। मैंने जडेजा को ओवर द विकेट गेंदबाजी की और मैं गेंद उनकी पहुंच से दूर रखना चाहता था।”

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Chennai Super Kings Team 2023 Players List

क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंद पर 32 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्का और एक चौका लगाया। उन्होंने इसे लेकर कहा, “मुझे बहुत कुछ करना पसंद नहीं करता। मैं बस गेंदबाज के गलती करने का इंतजार करता हूं। आखिरी ओवरों में गेंदबाज थोड़ा दबाव में था। आपको अपने आप पर भरोसा रखने की जरूरत है। मेरी ताकत सीधे हिट करने है। “