MS Dhoni Daughter Ziva Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के जरिए न सिर्फ अपना बल्कि देश का नाम भी बहुत रोशन किया है। इस खेल ने धोनी को पैसा, शौहरत, फैंस की मोहब्बत सबकुछ दिया। भारत ने कई फैंस के लिए आज भी क्रिकेट का मतलब सिर्फ धोनी हैं। हालांकि धोनी का पहला प्यार आज भी फुटबॉल ही है। उनकी बेटी जीवा भी पिता के ही रास्ते पर है।

फुटबॉल है धोनी का पहला प्यार

धोनी स्कूल के समय में फुटबॉल खेला करते थे। इसके बाद अपने स्पोर्ट्स टीचर के कहने पर उन्होंने विकेटकीपिंग की थी। यहीं से उनका क्रिकेट का सफर शुरू हुआ। हालांकि क्रिकेट मैदान पर भी जब भी इस खिलाड़ी को समय मिलता था वह फुटबॉल खेला करते थे।

जीवा को भी फुटबॉल है पसंद

धोनी की बेटी भी इस मामले में पिता ही गई है। उसे भी फुटबॉल ही पसंद है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसमें खिलाड़ियों के बच्चे मैदान पर खेलते दिख रहे हैं। जहां बाकी सभी बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, धोनी की बेटी फुटबॉल खेल रही थी। वह पानी की बोतल से गोल बनाकर खेलती दिखाई दीं। इस दौरान वहीं खड़े धोनी अपनी लाडली को प्यार से निहारते नजर आए।

धोनी की बेटी है सोशल मीडिया स्टार

पिता की ही तरह धोनी की बेटी भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 लाख से भी ज्यादा फोलोअर हैं। ये अकाउंट जीवा की मां साक्षी मैनेज करती हैं। इस अकाउंट पर जीवा की अपने माता-पिता के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें हैं। धोनी अपनी बेटी के काफी करीब हैं। हालांकि साल 2015 में जब जीवा का जन्म हुआ तो धोनी उससे नहीं मिल पाए थे। वह तब टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे जहां उस साल वर्ल्ड कप खेला जाना था।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats