IPL 2023 Records: टी20 फॉर्मेट को हिटिंग का खेल माना जाता है जहां जो जितने चौके-छक्के लगाता है वो उतना ही बड़ा स्टार है। ऐसे में आईपीएल में सिक्सर किंग्स का राज रहा है। क्रिस गेल से लेकर रिंकू सिंह तक, खिलाड़ी अपने छक्कों से फैंस का दिल जीत लेते है और बन जाते हैं रिकॉर्ड। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में छक्कों के रिकॉर्ड भी उतने ही बड़े हैं।

छक्कों के 6 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के- आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉल क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने इस लीग में तीन टीमों के लिए कुल 142 मैच खेले हैं। इन 142 मैचों में उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं।

IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के – आईपीएल के इतिहस में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने साल 2013 में जब 175 रन बनाए तो एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बना दिया। गेल ने तब अपनी पारी में 17 छक्के लगाए थे।

एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के- आईपीएल में अब तक किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में छह छक्के नहीं लगाए हैं। हालांकि एक ओवर में पांच छक्के लगाने का रिकॉर्ड चार बल्लेबाजों के नाम हैं। क्रिस गेल, रवींद्र जडेजा, राहुल तेवतिया के बाद रविवार को गुजरात के खिलाफ मुकाबले में, आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर, केकेआर के रिंकू सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

सबसे लंबा छक्का – आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एल्बी मॉर्केल के नाम है। साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के – लीग की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस छक्के लगाने के मामले में भी सबसे आगे है। पांच बार की चैंपियन इस टीम ने अब तक 233 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसके खिलाड़ियों ने 1419 छक्के लगाए हैं।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के – आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम ही है। गेल ने साल 2012 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। वो तब ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब रहे थे।