इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लीग स्टेज के आखिरी मैच में विव्रांत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बतौर ओपनर मंयक अग्रवाल के साथ बेहतरीन साझेदारी की और अर्धशतक जड़कर 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की। उन्होंने 47 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के जड़े। 146.81 के स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए। मयंक अग्रवाल की कई मैचों बाद टीम में वापसी हुई। उन्होंने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की।
विव्रांत शर्मा ने आईपीएल इतिहास में डेब्यू पारी में बतौर अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने बतौर भारतीय बल्लेबाज डेब्यू पारी में सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्वप्निल असनोडकर के नाम था। उन्होंने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए 60 रन की पारी खेली थी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह पारी खेली थी।
गौतम गंभीर ने डेब्यू मैच में खेली थी नाबाद 58 रन की पारी
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) की ओर से खेलते हुए नाबाद 58 रन की पारी खेली थी। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ दिल्ली में यह पारी खेली थी। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने दुबई में 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 56 रन रन की पारी खेली थी। पडिक्कल अब राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं।
ममयंक अग्रवाल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की
मयंक अग्रवाल ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंद पर 8 चौके और 4 छक्के के साथ 83 रन बनाए। उन्होंने 180.43 के स्ट्राइक से रन बनाए। मयंक ने इस सीजन 10 मैचों में 290 रन बनाए। उन्होंने एक मात्र अर्धशतक इस मैत में जड़ा। विव्रांत और मयंक अग्रवाल दोनों को आकाश मधवाल ने आउट किया। मधवाल ने मैच में 4 विकेट झटके।