Wankhede Stadium Pitch Report, MI vs SRH IPL 2023: मुंबई इंडियंस (एमआई) आईपीएल 2023 के 69वें मैच में रविवार (21 मई) को होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में 13 में से सात मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबद ने 13 में से केवल चार मैच में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है और सनराइजर्स हैदराबाद वर्तमान में अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। वह प्लेऑफ (Playoff) की रेस से बाहर है।

मुंबई इंडियंस के पास अब भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। उसने अपने पिछले 6 में से 4 मैच में जीत हासिल की है और अच्छी फॉर्म में है। शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए उसे सूर्यकुमार यादव और पीयूष चावला से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 20 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस ने 11 मैच जीते हैं, जबकि शेष 9 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पिछले 5 में से 3 में जीत हासिल कर चुकी है।

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद Pitch Report

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। यहां की लाल मिट्टी की पिच में अच्छी उछाल होती है और गेंद आसानी से बल्ले पर आ जाती है। इससे बल्लेबाजों को सभी दिशाओं में बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती है।

हालांकि, कभी-कभी, यह शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद करती है, क्योंकि उन्हें विकेट से कुछ स्विंग मिलती है। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम में स्पिनर संघर्ष कर रहे हैं और इस मैदान पर खासकर आईपीएल में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तेज गेंदबाजों ने पिछले तीन वर्षों में 69% विकेट लिए हैं, जबकि शेष 31% विकेट स्पिनर्स के खाते में गए हैं। इस कारण कहा जा सकता है कि 21 मई की दोपहर एक दिलचस्प भिड़ंत होगी।

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद Weather Report

21 मई को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के दौरान बारिश होने की जरा भी संभावना नहीं है। मैच के दौरान औसत तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा की गति लगभग 14 किमी/घंटा रह सकती है, जो सामान्य है।

आम तौर पर, गर्मियों में मुंबई में मौसम ट्रॉपिकल वेट और गर्म होता है। मुंबई में ह्यूमिडिटी लेवल (आर्द्रता का स्तर) अधिक (लगभग 66%) है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 120 है। भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार, अगले सात दिनों में मुंबई में बारिश की संभावना बहुत कम है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats