Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 25वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत 18 अप्रैल की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होनी है। आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 2 में जीत हासिल की है। वह पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है।

वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी इतने ही मैच में इतनी ही जीत हासिल की है। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। दोनों ही टीमों को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इसके बाद मुंबई और हैदराबाद अपने दोनों मैच जीतने में सफल रहीं। ऐसे में इस मैच में दोनों की नजर अपनी जीत की लय बरकरार रखने की होगी। हालांकि, एक के अभियान में ब्रेक लगना तय है।

एक नजर दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड्स पर

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 19 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 10 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 मैच में जीत हासिल की है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों के बीच यह 8वां मुकाबला होगा। इससे पहले हुए 7 में से 4 में सनराइजर्स हैदराबाद और 3 मैच में मुंबई इंडियंस बाजी मारने में सफल रही है।

इशान किशन को 2 मैच में 2 बार पवेलियन की राह दिखा चुके हैं उमरान मलिक

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक फॉर्म में चल रहे मुंबई इंडियंस के इशान किशन के लिए खतरा बन सकते हैं। उमरान मलिक ने दो मैच में इशान किशन को गेंदबाजी की और दोनों बार पवेलियन की राह दिखाई है। हालांकि, इस बीच उन्होंने रन भी काफी लुटाए हैं। इशान किशन ने उमरान मलिक की 17 गेंद में 194 के स्ट्राइक से 33 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस के टिम डेविड का सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ बहुत शानदार है। टिम डेविड ने टी20 में भुवनेश्वर की 15 गेंद पर 207 के स्ट्राइक रेट से 31, जबकि नटराजन के खिलाफ 11 गेंद पर 327 के स्ट्राइक रेट से 36 रन ठोके हैं।

पीयूष चावला से राहुल त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल को रहना होगा सतर्क

मुंबई इंडियंस के दाएं हाथ के स्पिनर पीयूष चावला सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों विशेषकर मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। पीयूष चावला ने 3 पारियों में मयंक और राहुल को 2-2 बार आउट कर चुके हैं। पीयूष चावला के खिलाफ राहुल त्रिपाठी 8 गेंद में महज 88 के स्ट्राइक रेट से 7 रन ही बना पाए हैं। वहीं, मयंक ने 13 गेंद पर 146 के स्ट्राइक रेट से 19 रन बनाए हैं।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Mumbai Indians Team 2023 Players List
Sunrisers Hyderabad Team 2023 Players List