अब जबकि प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग कड़ी हो गई है तब मुंबई इंडियंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म और डेथ ओवरों की गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। रोहित ने अभी तक 10 मैचों में 18.39 की औसत से 184 रन बनाए हैं।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Mumbai Indians 
200/4 (16.3)

vs

Royal Challengers Bangalore  
199/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 54 )
Mumbai Indians beat Royal Challengers Bangalore by 6 wickets

यह लगातार दूसरा सत्र है जबकि उनका बल्ला नहीं चल पा रहा है। मुंबई अभी अंक तालिका में छठे स्थान पर है और अगर उसे आगे बढ़ना है तो उसके प्रमुख बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस आईपीएल में रोहित की भूमिका शीर्ष क्रम में टीम को तेज शुरुआत देना है। वह कुछ मैचों में ऐसा करने में सफल रहे लेकिन अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए।

उनके जल्दी आउट हो जाने से टीम के मध्यक्रम पर दबाव पड़ रहा है। पिछले साल आईपीएल में भी रोहित अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने तब 14 मैचों में 268 रन बनाए थे और उनकी टीम अंतिम स्थान पर रही थी। मुंबई के लिए यह अच्छी बात है शीर्ष क्रम में रोहित के नहीं चलने पर उसके पास ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी हैं जो बखूबी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

रोहित पर से दबाव हटाने के लिए मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा लेकिन उसका यह दांव भी नहीं चल पाया। रोहित लगातार दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल पाए जबकि उनकी जगह पारी का आगाज करने वाले ग्रीन केवल छह रन ही बना सके।

मुंबई इस मैच में आठ विकेट पर 139 रन ही बना पाया और उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। रोहित की फॉर्म के अलावा मुंबई के लिए डेथ ओवरों की गेंदबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है। उसने पहले गेंदबाजी करने पर लगातार चार मैचों में 200 से अधिक रन लुटाए। इनमें से दो मैच वानखेड़े स्टेडियम की सपाट पिच पर खेले गए थे।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

दूसरी तरफ आरसीबी विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा क्योंकि जब इन तीनों का बल्ला चला है तब उसकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में महिपाल लोमरोर ने भी 54 रन की उपयोगी पारी खेली लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी चिंता का कारण

आरसीबी की टीम अभी 10 मैचों में पांच जीत से 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। डुप्लेसी ने अब तक इस सत्र में 511 रन बनाए हैं, लेकिन आरसीबी के लिए चिंता का विषय दिनेश कार्तिक का बल्लेबाजी में लगातार असफल रहना है। जोश हेजलवुड के शामिल होने से आरसीबी की गेंदबाजी को मजबूती मिली है। मोहम्मद सिराज टीम के अब तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैच में 15 विकेट लिए हैं।

IPL 2023: ये है मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का मैच 9 मई (मंगलवार) शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का मैच मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सिद्धार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, केदार जाधव।