IPL 2023,Wankhede Stadium Pitch Report News in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 22वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम 3 में से 1 मैच जीतकर अक तालिका में 9वें नंबर पर है। वहीं नितीश राणा की अगुआई वाली टीम 4 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। कोलकाता टीम जहां पिछला मैच हारी थी तो वहीं मुंबई की टीम जीती थी।

वानखेड़े पिच रिपोर्ट

वानखेड़े में आईपीएल 2023 में एक मैच हुआ है। मुंबई इंडियंस की टीम को उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में स्पिनर्स काफी प्रभावी रहे थे। खासकर पहली पारी में। मुंबई और कोलकाता के बीच मैच दोपहर में होना है, ऐसे में ओस की कोई भूमिका नहीं होगी। यानी दोनों पारियों में बल्लेबाजों के लिए स्पिन खेलने की चुनौती होगी।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Mumbai Indians Team 2023 Players List

मुंबई मौसम रिपोर्ट

चेन्नई और मुंबई के खिलाफ मैच में स्पिनर्स ने 16 ओवर में 105 रन देकर 7 विकेट लिए थे। मैच में कुल 11 विकेट गिरे थे। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। कोलकाता और मुंबई के बीच मैच के दौरान मुंबई के मौसम की बात करें तो बारिश के आसार एकदम नहीं है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 42 प्रतिशत आर्द्रता रहने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 31 बार आमना-सामना हुआ है। मुंबई ने 31 में से 22 मैच जीतकर रिकॉर्ड कायम किया है। केकेआर का एमआई के खिलाफ सिर्फ नौ मैच जीतने का एक साधारण रिकॉर्ड है। मुंबई और कोलकाता के बीच आखिरी मैच आईपीएल 2022 के दौरान खेला गया था। पेसर जसप्रीत बुमराह ने उस मैच में सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट लिए थे। हालांकि टीम हार गई। केकेआर को 52 रनों से जीत मिली थी।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List