मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी पारी के दौरान इस टीम के लिए 200 छक्के पूरे किए तो वहीं अब वो इस लीग में छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुजरात के खिलाफ रोहित शर्मा ने 18 गेंदों पर 2 छक्के व 3 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली।
रोहित ने मुंबई के लिए लगाए 200 छक्के
गुजरात के खिलाफ अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 200 छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली। किरोन पोलार्ड के बाद वो इस टीम के लिए आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। किरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए इस लीग में 189 मैचों में 223 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने 194 मैचों में 200 छक्कों के आंकड़े को छूआ।
मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज
किरोन पोलार्ड – 223 छक्के
रोहित शर्मा – 201 छक्के
हार्दिक पांड्या – 98 छक्के
रोहित शर्मा ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए और एबी डिविलियर्स को तीसरे नंबर पर धकेल दिया जो पहले दूसरे नंबर पर थे। रोहित शर्मा के इस लीग में अब कुल 252 छक्के हो गए हैं जबकि एबी डिविलियर्स के 251 छक्के थे। इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने लगाए थे जिसकी संख्या 357 थे।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज
357 छक्के – क्रिस गेल
252 छक्के – रोहित शर्मा
251 छक्के- एबी डिविलियर्स
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |