Lucknow vs Mumbai Cricket Match, IPL 2023: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 का 63वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने मुंबई को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ ने अपने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 178 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 172 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में 15 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं मुंबई हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई। मार्कस स्टोइनिस ने 47 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 49 रन पर नाबाद रहे। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Match Ended

Indian Premier League, 2023

Lucknow Super Giants 
177/3 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
172/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 63 )
Lucknow Super Giants beat Mumbai Indians by 5 runs

Live Updates

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians: आखिरी ओवर में मोहसिन खान ने कमाल की गेंदबाजी की और ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए।

23:38 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: रोमांचक मुकाबले में 5 रन से जीता लखनऊ

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हरा दिया है। 178 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, लेकिन मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए और अपनी टीम को 5 रन से जीत दिला दी।

23:27 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत

178 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 6 गेंदों में 11 रन की जरूरत है। क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। आखिरी ओवर मोहसिन खान लेकर आए हैं।

23:19 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: मुंबई को लगा पांचवा झटका

विष्णु विनोद के रूप में मुंबई को पांचवा झटका लगा है। मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 30 रन की जरूरत है। क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

23:11 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: मोहसिन ने लखनऊ को दिलाई चौथी सफलता

मोहसिन खान ने लखनऊ को चौथी सफलता दिलाई। मोहसिन ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर नेहाल वढेरा को स्थानापन्न खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। नेहाल 20 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नेहाल की जगह विष्णु विनोद बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

22:58 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: यश ठाकुर ने सूर्यकुमार यादव को किया बोल्ड

यश ठाकुर ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। पिछले मैच के शतकवीर सूर्यकुमार यादव 9 गेंद में 7 रन ही बना पाए। उनकी जगह टिम डेविड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 125 रन है। उसे यह मैच जीतने के लिए 30 गेंद में 53 रन बनाने हैं।

22:49 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: सूर्यकुमार और नेहाल ने 11 गेंद में जोडे़ सिर्फ 4 रन

मुंबई की पारी के 13 ओवर हो चुके हैं और उसके खाते में अभी 2 विकेट पर 107 रन ही जुड़े हैं। उसे जीत के लिए अभी 10.14 के औसत से 42 गेंद में 71 रन बनाने हैं। सूर्यकुमार यादव के 6 गेंद में 4 और नेहाल के 8 गेंद में 3 रन हैं। दोनों के बीच 11 गेंद में सिर्फ 4 रन की साझेदारी हुई है।

22:43 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: रवि बिश्नोई ने इशान किशन का भी विकेट झटका

रवि बिश्नोई ने लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन को नवीन-उल-हक के हाथों कैच कराया। इशान 39 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया। इशान किशन की जगह नेहाल वढेरा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मुंबई का स्कोर 12 ओवर के बाद 2 विकेट पर 106 रन है। सूर्यकुमार यादव के 4 गेंद में 4 रन हैं। नेहाल वढेरा के 4 गेंद में 2 रन हैं।

22:33 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: रवि बिश्नोई ने रोहित शर्मा को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया

रवि बिश्नोई 10वां ओवर लेकर आए और लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। रवि ने चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। रवि का आईपीएल में यह 50वां विकेट है। रोहित की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सूर्यकुमार को रवि बिश्नोई से खास सतर्क रहना होगा, क्योंकि लखनऊ के लेग स्पिनर का उनके खिलाफ रिकॉर्ड बहुत अच्छा है।

22:23 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: आठ ओवर में मुंबई ने बनाए 74/0

मुंबई इंडियंस की पारी के आठ ओवर हो चुके हैं। आठवां ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 5 रन ही आए। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 74 रन है। रोहित शर्मा के 19 गेंद में 30 और इशान किशन के 29 गेंद में 41 रन हैंं। मुंबई को जीत के लिए अभी 8.67 के औसत से 72 गेंद में 104 रन बनाने हैं।

22:13 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: पावरप्ले में मुंबई की हाफ सेंचुरी

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही है। मुंबई ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 26 और इशान किशन 29 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई को जीत के लिए 84 गेंदों में 120 रन की जरूरत है।

22:06 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 47/0

मुंबई इंडियंस की पारी के 5 ओवर हो चुके हैं। पांचवां ओवर नवीन-उल-हक लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया। इस ओवर से मुंबई के खाते में 9 रन आए। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 47 रन है। रोहित शर्मा के 11 गेंद में 18 और इशान किशन के 19 गेंद में 27 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए अभी 8.73 के औसत से 90 गेंद में 131 रन बनाने हैं।

21:50 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: मुंबई की तेज शुरुआत

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की है। इशान किशन और रोहित शर्मा ने पहले दो ओवर के अंदर स्कोरबोर्ड पर 20 रन लगा दिए हैं। इसमें इशान के 17 और रोहित के 3 रन हैं।

21:33 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: लखनऊ ने मुंबई को दिया 178 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 178 रन का लक्ष्य दिया है। मार्कस स्टोइनिस ने 47 गेंदों में 89 रन विध्वंसक पारी खेली। उन्होंने डेथ ओवर्स में ऐसा तांडव मचाया कि आखिरी 12 गेंदों में उन्होंने 44 रन ठोक दिए। स्टोइनिस ने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए। क्रुणाल पांड्या 49 रन पर नाबाद रहे।

21:09 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: मार्कस स्टोइनिस का अर्द्धशतक पूरा

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने सीजन का तीसरा अर्द्धशतक जड़ दिया है। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। स्टोइनिस ने 36 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से यह अर्द्धशतक पूरा किया।

21:02 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: क्रुणाल पांड्या इंजरी की वजह से बाहर गए

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या 49 रन पर नाबाद हैं और वह इंजरी के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। क्रुणाल मांसपेशियों में खिंचाव के बाद मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह निकोलम पूरन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 117/3 है।

20:46 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: 14 ओवर में लखनऊ का स्कोर 100 पहुंचा

14 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन पहुंचा। क्रीज पर क्रुणाल पांड्या 44 रन और मार्कस स्टोइनिस 32 रन बनाकर नाबाद हैं। लखनऊ को तीन झटके क्विंटन डिकॉक, प्रेरक मांकड़ और दीपक हुड्डा के रूप में लगे हैं। दो विकेट

बेहरेनड्रॉफ ने लिए हैं। 1 विकेट पीयूष चावला ने।

20:27 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: क्रुणाल पांड्या और स्टोइनिस ने पारी को संभाला

शुरुआती झटकों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी को मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या ने संभाल लिया है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन है।

20:11 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: लखनऊ ने 8वें ओवर में की हाफ सेंचुरी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम गहरे संकट में है। 8 ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं आउट होने वाले खिलाड़ियों में क्विंटन डिकॉक, प्रेरक मांकड़ और दीपक हुड्डा हैं। 2 विकेट बेहरेनड्रॉफ ने लिए हैं। 1 विकेट पीयूष चावला ने।

20:03 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: क्विंटन डिकॉक 16 रन बनाकर आउट

पावरप्ले खत्म होते ही लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लग गया है। क्विंटन डिकॉक की पारी 16 रन पर समाप्त हो गई है। पावरप्ले के बाद अपने पहले ही ओवर में पीयूष चावला ने मुंबई को यह बड़ी सफलता दिलाई। लखनऊ को 35 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।

19:47 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: तीसरे ओवर में लखनऊ ने गंवाए दीपक हुड्डा और प्रेरक मांकड़ के विकेट

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जेसन बेहरेनडॉर्फ ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। पिछली बार टिम डेविड कैच नहीं पकड़ पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की। दीपक हुड्डा 7 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह प्रेरक मांकड़ बल्लेबाजी के लिए, लेकिन गोल्डन डक हो गए। वह तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे इशान किशन को कैच थमा बैठे। प्रेरक मांकड़ की जगह कप्तान क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने तीसरी गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेलकर 3 रन लिए। पांचवीं गेंद पर डिकॉक ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या भी एक रन लेने में सफल रहे। तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 17 रन है। क्विंटन डिकॉक के 8 गेंद में 7 रन हैं। क्रुणाल पंड्या के 2 गेंद में 4 रन हैं।

19:39 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: डिकॉक ने जड़ा छक्का

मुंबई के लिए दूसरा ओवर क्रिस जॉर्डन लेकर आए। दीपक हुड्डा उनकी पहली ही गेंद पर बीट हुए, लेकिन टिम डेविड उनका कैच लपक नहीं पाए। इस बीच दीपक ने दौड़ कर दो रन भी पूर कर लिए। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने छक्का जड़ दिया। दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। डिकॉक के 7 और दीपक हुड्डा के 5 रन हैं।

19:34 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: पहले ओवर में लखनऊ ने बनाए 3 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से दीपक हुड्डा और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ पहला ओवर लेकर आए। दीपक हुड्डा ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। चौथी गेंद पर एक रन लेकर डिकॉक ने भी अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेलकर दीपक ने फिर एक रन लिया। पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 3 रन है। दीपक के 2 और डिकॉक के एक रन हैं।

19:11 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान

19:09 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल

19:03 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI Live: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण है।

18:34 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI: लखनऊ को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है मुंबई

लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आज मुंबई इंडियंस की टीम जीत जाती है तो वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी जो कि इस सीजन में पहली बार होगा। लखनऊ को हराकर मुंबई के प्लेऑफ में जाने के चांस सबसे ज्यादा हो जाएंगे।

18:20 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI

क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, युधवीर चरक/यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, आवेश खान

18:20 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ

18:16 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

कृणाल पंड्या (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक, नवीन उल हक, आयुष बदोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।

18:16 (IST) 16 May 2023
LSG vs MI: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

आईपीएल 2023 में प्लेऑफ के लिए आज का मैच बहुत ही महत्वपूर्ण है। लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जो टीम आज जीत दर्ज करेगी वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब भी पहुंच जाएगी। मुंबई इंडियंस इस वक्त पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। उनके 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार से 12 पॉइंट्स हैं। टीम आज का मैच जीतने पर चेन्नई को पीछे कर नंबर-2 पर आ जाएगी। लखनऊ और मुंबई के बीच आईपीएल में 2 मैच हुए हैं और दोनों में लखनऊ को जीत मिली है। ऐसे में मुंबई इंडियंस आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ पहली जीत भी दर्ज करना चाहेगी।