KKR vs GT, Kolkata Weather Forecast Update: इंडियन प्नीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में शनिवार को दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में खेली जाएगा। हालांकि, इस मैच पर बारिश का साया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में बारिश की संभावना है। बता दें दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले में कोलकाता ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़कर जीत दिलाई थी। गुजरात की टीम 7 में 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। कोलकाता की टीम 8 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है।

कोलकाता और गुजरात के बीच आईपीएल 2023 का 13वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में खूब रन बने थे। गुजरात ने 4 विकेट पर 204 रन बनाए थे। कोलकाता ने 7 विकेट पर 207 रन बनाए थे। दोनों टीमों के बीच शनिवार का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग रहने का अनुमान है। ईडेन गार्डेंस में इस सीजन गेंदबाजों की खूब कुटाई हुई है। हालांकि, ये सभी मैच शाम के थे और यह मैच दिन में होगा।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List
Gujarat Titans Team 2023 Players List

ईडेन गार्डेंस में अबतक 6 में से 4 पारियों में 200 से अधिक का स्कोर बना

आईपीएल 2023 में ईडेन गार्डेंस में अब तक केवल छह पारियों में चार बार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 222 रहा है है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीनों मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन ये सभी शाम के खेले गए थे और यह देखा जाना बाकी है कि दोपहर के मैच के लिए परिस्थितियां अलग होती हैं या नहीं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 4 विकेट पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया था।

कोलकाता में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कोलकाता में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ- साथ मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। यानी मैच में बारिश खलल डाल सकती है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।