इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)को 21 रन से हराया। नितीश राणा की अगुआई वाली टीम ने लगातार चार हार के बाद जीत दर्ज की। कोलकाता ने ‘RRR’ यानी जेसन रॉय, नितीश राणा और रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया।
आरसीबी की टीम इस सीजन में ‘KGF’ विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस पर ज्यादा ही निर्भर दिखाई दे रही है। इस मैच में फाफ और मैक्सवेल फेल रहे नतीजा टीम को हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली ने 37 गेंद पर 6 चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से कुछ साथ नहीं मिला। चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर की यह लगातार पांचवीं जीती।
RRR ने उड़ाया चिन्नास्वामी में गर्दा
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ओपनर जेसन रॉय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्होंने 193.10 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। इसके अलावा नितीश राणा ने 21 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 228.57 का रहा। वहीं रिंकू सिंह ने 10 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। उन्होंने 180 के स्ट्राइक से रन बनाए। इसके अलावा डेविड विसे ने 3 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 400 का रहा। कोलकाता की टीम ने 5 विकेट पर 200 रन बनाए।
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List |
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List |
KGF फेल तो आरसीबी ढेर
आईपीएल 2023 में आरसीबी की बल्लेबाजी विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल पर कुछ ज्यादा ही निर्भर है। इसका उदाहरण एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ देखने को मिला। डुप्लेसिस 7 गेंद पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 17 रन बनाए। सुयश शर्मा ने तीसरे ओवर में उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 4 गेंद पर 5 रन बनाए। चक्रवर्ती का कंगारू बल्लेबाज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 8 गेंद में 8 रन देकर 2 बार आउट किया। 6 गेंद डॉट रही हैं। 2 चौके लगे हैं।
आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक चिंता का विषय
आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए मैच फिनिशर की शानदार भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक का बल्ला आईपीएल 2023 में खामोश है। विराट, फाफ और मैक्सवेल पर किस कदर टीम निर्भर इस बात का अंदाजा अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लगाया जा सकता है। फाफ ने 8 मैच में 422, कोहली ने 333 और मैक्सवेल ने 258 रन बनाए हैं। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 100 का आंकड़ा अबतक नहीं छू पाया है। दिनेश कार्तिक ने 83, महिपाल लमरोर ने 75 रन बनाए। वहीं शाहबाज अहमद ने 42 रन बनाए हैं।
केकेआर ने चिन्नास्वामी में लगाया पंच
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चिन्नास्वामी में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। टीम 2016 से यहां अजेय है। 2016 में उसे 5 विकेट से जीत मिली थी। 2017 और 2018 में 6-6 विकेट से जीत मिली। 2019 में 5 तो 2023 में उसे 21 रन से जीत मिली। आईपीएल 2023 में दोनों टीमों का दूसरी बार आमना-सामना हुआ। कोलकाता ने पहले मैच में 81 रन से जीत दर्ज की थी। यह मैच ईडेन गार्डेंस में खेला गया था।