GT vs CSK: चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है। टीम ने 14 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है। 17 अंकों के साथ वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रही। पहले क्वालिफायर में टीम का सामना अब गुजरात टाइटंस से होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स भले ही टेबल टॉपर न रही हो लेकिन दूसरे स्थान पर रहना उसके लिए बड़ा ही लकी रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दूसरे नंबर पर रहना रहा है लकी
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक चार बार आईपीएल खिताब जीता है। साल 2010 में वह पहली बार चैंपियन बनी थी जिसके बाद उसने अगले साल अपने खिताब का बचाव किया।साल 2018 में टीम ने दो साल के बैन के बाद वापसी की और तीसरी बार चैंपियन बनी। वहीं साल 2021 में भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम को सफलता मिली।
2023 में भी चलेगा लकी चार्म
जिन चार साल टीम चैंपियन बनी है उनमें से तीन बार वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रही है। साल 2010 में टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। तब वह पहली बार चैंपियन बनी। साल 2011 में टीम के 14 मैचों में 18 अंक थे। वह दूसरे स्थान पर थी। 2018 और 2021 में भी टीम ने 14 मैचों में नौ जीत हासिल करके अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहे। तीनों ही बार टीम चैंपियन बनी।
चेन्नई पांचवीं बार चैंपियन बनने के है करीब
इस बार भी टीम दूसरे ही स्थान पर है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस चाहेंगे कि टीम के लिए लकी रही यह जगह फिर से चेन्नई को चैंपियन बनाए। इस सीजन को महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है हालांकि अगर ऐसा है तो फैंस चाहेंगे कि माही को जीत के साथ विदाई मिले। इस साल हर मैदान पर धोनी को फैंस का फेयरवेल मिला है।