विराट कोहली ने आईपीएल 2023 के 50वें मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स अपने नाम पर दर्ज कर लिया। वो इस लीग में 7000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी तो बने ही साथ ही साथ दिल्ली के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। यही नहीं इसके अलावा भी कई अन्य रिकॉर्ड्स भी उन्होंने बना डाले।
कोहली एक टीम के खिलाफ 10 बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 10 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले विराट कोहली पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 55 रन की पारी खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब वो इस लीग में दिल्ली के खिलाफ 10 बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ कोहली ने पूरे किए 1000 रन
विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं साथ ही किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आ गए हैं।
आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
1075 रन – डेविड वार्नर बनाम केकेआर
1057 रन – शिखर धवन बनाम सीएसके
1040 रन – रोहित शर्मा बनाम केकेआर
1005 रन – डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस
1000 रन – विराट कोहली विरुद्ध डीसी
आईपीएल में नौवीं बार विराट कोहली ने बनाए 400 रन
आईपीएल में विराट कोहली ने नौवीं बार 400 रन का आंकड़ा छू लिया और शिखर धवन व सुरेश रैना की बराबरी कर ली। कोहली से पहले धवन व रैना इस लीग के 9 सीजन में 400 रन बना चुके हैं और अब कोहली ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली ने लगाया छठा अर्धशतक
आईपीएल 2023 में छह अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली अब तक एकमात्र प्लेयर हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले 10 मैचों में 135.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 416 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 82 रन है। कोहली आईपीएल की 225 पारियों में अब तक 5 शतक और 50 अर्धशतक लगा चुके हैं।
IPL Teams 2023 | |
IPL 2023 Schedule | |
IPL Points Table | |
IPL Stats |