DC vs GT Live Streaming IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 44वें मैच में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामनें होंगी। यह मुकाबला एक तरह से अर्श और फर्श के बीच है। गुजरात टाइटंस 8 में से 6 जीत हासिल पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स 8 में से सिर्फ 2 मैच में ही जीत का स्वाद चख पाई है। मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Indian Premier League, 2023
Gujarat Titans
125/6 (20.0)
Delhi Capitals
130/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 44 )
Delhi Capitals beat Gujarat Titans by 5 runs
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Gujarat Titans Team 2023 Players List |
Delhi Capitals Team 2023 Players List |
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। यदि वह गुजरात से हारी तो आईपीएल 2023 से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 में अगर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
दिल्ली कैपटिल्स भारतीय बल्लेबाजों और मध्यक्रम के निराशाजनक प्रदर्शन से आहत है। अक्षर पटेल को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहा भारत का कोई भी बल्लेबाज अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है।
पृथ्वी शॉ और सरफराज खान लगातार नाकाम रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को अब प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए बाकी बचे सभी 6 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए यह मुश्किल लगता है।
यह भी जानें: नूर अहमद का आईपीएल के इस सीजन में दूसरी पारी (11-20 ओवर) में गेंदबाजी औसत 8.75 और इकॉनमी रेट 6.67 का है। आईपीएल 2023 में अक्षर पटेल ने डेथ ओवर्स में 32.50 के औसत और 171 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
आईपीएल 2023: ये है गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।
कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच एक मई (सोमवार) शाम को होगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर चैनल गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (JioCinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।