IPL 2023 CSK vs MI Live Score Updates in Hindi: आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था जिसके बाद वो इस बार जबरदस्त वापसी की उम्मीद के साथ उतरे हैं। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी और ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
वानखेड़े स्टेडियम में पहला मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस
मुंबई की टीम इस सीजन में पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी। इससे पहले अपना पहला मैच उसने बेंगलुरु में खेला था जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। घरेलू मैदान पर टीम का आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ा हुआ होगा और ये चेन्नई सुपर किंग्स सुपर किंग्स के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।
बल्लेबाजों को रास आता है वानखेड़े स्टेडियम
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच करें तो यहां कि पिच बल्लेबाजों के मुफीद रहती है। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। इस मैदान को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है जहां का औसतन स्कोर 170 का है। यहां पर गेंदबाजों को बहुत मदद नहीं मिलती है ऐसे में ये मैदान उनके लिए चुनौती ही बना रहता है। चेन्नई और मुंबई में से जो भी टॉस जीतेगा उसके लिए यहां पहले गेंदबाज चुनना बेहतर विकल्प होगा। मौसम की बात करें तो यहां नमी ज्यादा होगी और तापमान 28 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।
मुंबई हेड टू हेड रिकॉर्ड
ये दोनों ही टीमें आईपीएल में 34 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जहां चेन्नई ने 20 मैच जीते हैं वहीं मुंबई के नाम 14 मैच रहे हैं। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच 10 मैच खेले गए हैं। इनमें से सात बार मुंबई को जीत मिली और चेन्नई को तीन बार। ऐसे में चेन्नई को मुंबई में बचकर रहना होगा।