Chennai Super Kings vs Delhi Capitals,Chennai Weather Report: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बुधवार को अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। चेन्नई ने 11 मैचों में छह जीत हासिल की हैं और वह दूसरे स्थान पर है और उसके 13 अंक हैं। उसका एक मैच बेनतीजा रहा था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स आखिरी स्थान पर है। अब हर मैच के साथ प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है।

चेपॉक स्टेडियम की पिच का मिजाज

चेपॉक स्टेडियम की पिच काफी सूखी होती है। यहां घास काफी होती है और इसी वजह स्पिन गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। इस पिच पर अब तक 126 आईपीएल मैच खेले गए हैं जिसमें से 66 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस सीजन की बात करें तो अब तक यहां पांच खेले गए हैं जिसमें से तीन बार चेज करने वाली टीम जीती है। इस पिच पर औसतन स्कोर 158 रन था। आमतौर पर यह पिच धीमी रहती है लेकिन इस बार यहां काफी रन बने हैं।

CSK vs DC : पढ़ें चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स

चेन्नई में बारिश के नहीं है आसार

चेन्नई में बीते कुछ समय मौसम खराब रहा था लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं होगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना केवल सात प्रतिशत है। वहीं तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। खिलाड़ियों को यहां ह्यूमिडिटी से परेशानी हो सकती है।

चेन्नई का पलड़ा रहा है भारी

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं। इन 27 मैचों में से चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 मुकाबले जीते हैं वहीं दिल्ली ने 10 में जीत हासिल की है। चेन्नई ने इस सीजन में अपने घर पर पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ जीत मिली थी। आरसीबी ने इस मैच में 181 रन बनाए थे। दिल्ली ने महज 16.4 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats