Chris Jordan released by CSK: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऑलराउंड क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) को रिलीज कर दिया। इसे थोड़ा हैरान करने वाला फैसला माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में इंग्लैंड (England) के काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वह डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। फ्रेंचाइजी ने इस साल मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में उन्हें 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने ज्यादातर समय डगआउट में बिताया। जॉर्डन को रिलीज करने के पीछे का कारण उनके साथी ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) हो सकते हैं।
टी20 विश्व कप 2022 में सैम करन का शानदार प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2022 में सैम करन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। ऐसे में 23 दिसंबर को होने वाली निलामी में करन के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ लगना तय है। पिछले आईपीएल सीजन में वह उपलब्ध नहीं रहे थे। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। उन्होंने टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
चेन्नई के लिए दो सीजन खेल चुके हैं करन
आईपीएल 2019 में पंजाब किंग्स (PBKS) तब किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2020 के सीजन से पहले प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 5.5 करोड़ में खरीदा। उन्होंने 32 मैचों में 149.78 की औसत से 337 रन बनाए हैं और 9.21 की इकॉनमी से 32 विकेट लिए हैं।
क्रिस जॉर्डन का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन
क्रिस जॉर्डन के लिए आईपीएल 2022 काफी साधारण रहा था। उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 77 गेंद में 135 रन दिए और 2 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 10.52 की रही। वहीं करन ने आईपीएल 2021 में 9 मैच में 9 विकेट लिए। साल 2020 में 14 मैच में 13 विकेट लिए। उन्हें कई बार टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते भी देखा गया।