इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ वानखेड़े में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करके पंजाब किंग्स (PBKS) को मैच जीता दिया था। उन्होंने आखिरी 2 ओवर में 11 देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने 20वें ओवर में न सिर्फ 16 रन डिफेंड किए थे बल्कि, यॉर्कर मारकर दो बार स्टंप भी तोड़ा था। मोहली में मुंबई के बल्लेबाजों ने उनसे इसका हिसाब चुकता किया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा स्पेल किया। मुंबई के बल्लेबाजों ने इस मैच में 4 छक्के और 8 चौके जड़ दिए। तिलक वर्मा ने 19 ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का जड़कर मुंबई को जीत दिलाई। अर्शदीप ही इस ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे।
अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13.5 ओवर में 1 विकेट लेकर 66 रन दिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 17.20 की रही है। आईपीएल करियर में यह उनका सबसे महंगा स्पेल था। तीन मैच में दूसरी बार हुआ कि बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 50 से ज्यादा रन दिए थे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। मुंबई के खिलाफ शिखर धवन ने दूसरे ओवर में अर्शदीप को गेंद थमाई। मुंबई टीम ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के तौर ऋषि धवन ने झटका दिया।
अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर 21 रन बने
अर्शदीप सिंह के ओवर में कैमरन ग्रीन ने 1 और इशान किशन ने 2 चौके लगाए। ओवर में 15 रन बने। इसके बाद वह 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। इशान किशन ने लगातार तीन गेंदों पर एक छक्का और 2 चौके की मदद से 14 रन ठोके। सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर चौका लगाया था। ओवर में 21 रन बने।
तिलक वर्मा ने छक्के से दिलाई जीत
अर्शदीप ने 17वें ओवर की शुरुआत अच्छी की। उन्होंने पहली गेंद पर इशान किशन को आउट किया। इसके बाद तिलक वर्मा ने उनके आखिरी तीन गेंदों पर दो छक्के और 1 चौका लगाया। इसके बाद 19वें ओवर में पहली गेंद पर टीम डेविड ने चौका जड़ा। तिलक ने 5वीं गेंद पर छक्के से मुंबई को जीत दिलाई। मुंबई 7 गेंद रहते 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। आर्शदीप ने वानखेड़े में तिलक वर्मा और निहाल वधेरा को बोल्ड मारकर स्टंप तोड़ा था।