इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 13 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में छक्के चौकों की बरसात हुई। 40 ओवर में 415 रन बने। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेंदबाजों की क्या हालत रही होगी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव का तूफान आया। उन्होंने 26 गेंद पर 57 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव जब खेल रहे थे तो लग रहा मुंबई की टीम मैच आसानी से जीत जाएगी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की मुंबई की जबड़े से जीत छीन ली। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। डेथ ओवर्स में उन्होंने काफी शानदार गेंदबाजी की। आखिरी ओवर में 15 रन डिफेंड किए, बल्कि शानदार यॉर्कर से दो बार स्टंप भी तोड़ा। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Punjab Kings Team 2023 Players List

अर्शदीप सिंह की 18वें ओवर में शानदार वापसी

अर्शदीप सिंह 18वां ओवर करने आए तो मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 18 गेंद पर 40 रन चाहिए थे। सूर्यकुमार यादव 25 गेंद पर 57 और टिम डेविड 3 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे थे। डेविड ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने बेहतरीन वापसी की। उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को आउट किया। उन्होंने 26 गेंद पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाए। पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद उन्होंने एक विकेट भी लिया और सिर्फ 3 रन ही दिए। ओवर में सिर्फ 9 रन बने।

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में सिर्फ 2 रन दिए

मुंबई को आखिरी दो ओवर में 31 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा 1 गेंद पर 1 और टिम डेविड 7 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे थे। नाथन एलिस ने ओवर में 15 रन दिए। मुंबई का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन हो गया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 2 रन देकर 2 विकेट लिए।

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार दो गेंद पर तोड़ा स्टंप

अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा को बोल्ड किया। तिलक ने यॉर्कर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। वह इसमें सफल नहीं रहे। गेंद लगते ही मिडिल स्टंप से टूट गया। अगली गेंद पर नेहल वधेरा को भी उन्होंने इसी तरह बोल्ड किया। एक बार फिर मिडिल स्टंप के दो टुकड़े हो गए।