इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा दो कैच भी पकड़े। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच देखने उनकी पत्नी और बॉलिवुड स्टार अनुष्का शर्मा पहुंची थीं। विराट कोहली के अर्धशतक जड़ने और कैच लेने पर उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विराट कोहली की 34 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन की पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए। कोहली अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद आउट हो गए। कोहली ने 10वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ओवर की 5वीं गेंद पर सिंगल लिया और अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बड़े ही अक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। स्टैंड्स में अनुष्का के चेहरे पर मुस्कान थी और वह ताली बजा रही थीं। कोहली का यह इस सीजन में चार पारियों में तीसरा अर्धशतक था।

मिचेल मार्श के कैच पर अनुष्का का रिएक्शन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 175 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी तो विराट कोहली ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने 3 कैच लपके। मिचेल मार्श के बाद कप्तान डेविड वार्नर का कैच लपका। उन्होंने फिर अमन हकीम खान का भी कैच लिया। कोहली ने मार्श का कैच लिया तो अनुष्का खुशी से उछल पड़ीं। उन्होंने ताली भी बजाई। सोशल मीडिया पर दोनों ही मौका वीडियो वायरल हो रहा है।

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स दूसरी जीत दर्ज की

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। दिल्ली की ओर से मनीष पांडे ने 38 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से डेब्यूटेंट विजयकुमार वैशाक ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 23 रन देकर 2 विकेट झटके।