इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को ईडेन गार्डेंस में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी की। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उन्होंने 29 गेंद 71 रन पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने काफी दिलकश पारी खेली। उन्होंने काफी खूबसूरत शॉट लगाए। कुछ शॉट तो ऐसे थे कि सूर्यकुमार यादव की याद आ गई। उनके शॉट्स के इंग्लैंड पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी मुरीद हो गए।

चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के बाद अजिंक्य रहाणे अलग ही अंदाज में खेलते दिख रहे हैं। उन्हें शायद ही कभी इतने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते देखा गया हो। कोलकाता के खिलाफ मैच में उन्होंने स्कूप शॉट खेला। उन्होंने रिवर्स स्वीप भी लगाया। कोलकाता की तरफ से 14 वां ओवर करने तेज गेंदबाज उमेश यादव आए। रहाणे ने उनकी 4 गेंदों पर 17 रन जड़े। पहली गेंद को उन्होंने डीप वैक्वर्ड स्कवायर लेग पर छक्का मारा।

अजिंक्य रहाणे ने उमेश यादव को स्कूप लगाकर छक्का जड़ा

अजिंक्य रहाणे ने अगली गेंद पर रचनात्मकता दिखाई और फाइन लेग के ऊपर छक्का जड़ा। इस शॉट को देखकर लगा कि सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हों। वह यही नहीं माने उन्होंने अगली गेंद पर कवर ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। उमेश यादव की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के दो छक्के नीचे वीडियो में देखा जा सकता है। चेन्नई के लिए पहले मैच में उन्होंने 19 गेंद पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया था। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

अजिंक्य रहाणे के मुरीद हुए केविन पीटरसन

अजिंक्य रहाणे ने शानदार शॉट्स खेलकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपना फैन बना लिया। उन्होंने ट्वीट करके रहाणे के शॉट की प्रशंसा की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कौन से शॉट बात कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, “जिंक्स रहाणे ने मेरे हिसाब अबतक का सर्वश्रेष्ठ शॉट्स में से एक खेला है। मनोरंजन करते रहो भाई!” इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी लगाया।