IPL 2022 Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 14वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोएशियन स्टेडियम में 6 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। शाम 7 बजे टॉस होगा। आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का यह चौथा मैच है। उसने अब तक 3 में से 2 में जीत हासिल की है। वहीं, मुंबई इंडियंस का इस सीजन यह तीसरा मैच है। उसने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में हार झेली है।

आईपीएल में कोलकाता और मुंबई के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर सिर्फ 7 मैच ही जीत पाई है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 22 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों के बीच आखिरी भिड़ंत साल 2021 में अबुधाबी के मैदान पर हुई थी। तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया था।

एक रोचक तथ्य यह भी है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 46.14 के औसत से 1000 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें उनका एक शतक और छह अर्धशतक भी शामिल हैं।

बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम पर मेहरबान रही है पुणे की पिच

इस सीजन पुणे की पिच अब तक दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स पर काफी मेहरबान रही है। पिछले दो मैचों में गेंदबाज अपने स्कोर का बचाव करने में सफल रहे हैं। मैच के दौरान ओस का कोई खास असर नहीं पड़ा है। इसके बावजूद यह संभावना नहीं है कि टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा।

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी हैं। ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।