IPL 2021, RR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्य ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 222 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तान संजू सैमसन हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 63 गेंद में 119 रन बनाए। वह आईपीएल में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। हालांकि, उनकी यह शतकीय पारी बेकार हो गई। राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। संजू सैमसन 58 गेंद में 112 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे।
ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच
केएल राहुल ने आखिरी ओवर फेंकने के लिए अर्शदीप को गेंद थमाई। अर्शदीप ने पहली तीन गेंद पर सिर्फ दो रन दिए। हालांकि चौथी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद उन्होंने डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर खेली। एक रन आसानी से हो सकता था। क्रिस मॉरिस लगगग दूसरे छोर तक पहुंच भी गए थे, लेकिन संजू ने उन्हें वापस भेज दिया। शायद उनके दिमाग में रहा होगा कि वह आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जीत लेंगे। उन्होंने इसी उद्देश्य से आखिरी गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारा, लेकिन बाउंड्री के पास दीपक हुड्डा ने उन्हें लपक लिया। इसके साथ ही राजस्थान ने आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच गंवा दिया।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन, राहुल तेवतिया, रियान पराग, शिवम दुबे, जोस बटलर, मनन वोहरा और बेन स्टोक्स रहे। स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर उनका कैच लपक लिया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से बेन स्टोक्स और मनन वोहरा ने पारी की शुरुआत की थी। पंजाब किंग्स के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए थे।
IPL 2021 RR vs PBKS Live Score Streaming: राजस्थान और पंजाब के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखिए
RR vs PBKS Playing 11, IPL 2021 Live Score Updates: यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान केएल राहुल 91 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा ने 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 64 रन बनाए। राजस्थान की ओर से चेतन साकरिया ने डेब्यू मैच में 3 विकेट झटके।
[ie_ipl_scorecard match_id=50812]
19वें ओवर में राहुल तेवतिया पवेलियन लौटे। रिले मेरेडिथ ने पहली ही गेंद पर तेवतिया को राहुल के हाथों कैच कराया। तेवतिया ने,4 गेंद में 2 रन बनाए। उनकी जगह क्रिस मॉरिस आए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 209 रन था। संजू सैमसन ने 58 गेंद में 112 रन और मॉरिस ने 3 गेंद में एक रन बनाए थे।
राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका रियान पराग के रूप में लगा। रियान 11 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने उन्हें 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। रियान की जगह राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। रियान ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और 3 छक्के लगाए।
राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका 13वें ओवर में लगा। अर्शदीप सिंह के ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया।
शिवम दुबे 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। उनकी जगह रियान पराग क्रीज पर आए।
पंजाब को तीसरी सफलता 8वें ओवर में मिली। झाए रिचर्डसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर 5 चौके की मदद से 13 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। शिवम ने अगली ही गेंद पर चौके से खाता खोला। आठ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 78 रन था। संजू ने 22 गेंद में 29 और शिवम ने 3 गेंद में 8 रन बनाए हैं।
राजस्थान के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। बेन स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मनन वोहरा 8 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मनन को अर्शदीप सिंह ने अपनी ही गेंद पर लपका। उनकी जगह जोस बटलर क्रीज पर आए।
पंजाब किंग्स की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज झाए रिचर्डसन, केएल राहुल, निकोलस पूरन दीपक हुड्डा, क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल रहे। दीपक हुड्डा ने आउट होने से पहले केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 105 रन की साझेदारी की। पंजाब की ओर से राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से चेतन सकारिया, शिवम दुबे, मुस्तफिजुर रहमान और मनन वोहरा को कैप दी गई। वहीं, शाहरुख खान, झाए रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ को पंजाब किंग्स की ओर से कैप मिली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले गए पिछले सीजन यानी आईपीएल 2020 में रॉयल्स 8वें नंबर पर रहे थे। वहीं, पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। वह छठे नंबर पर रही थी।
18वें पंजाब किंग्स को दो झटके लगे। क्रिस मॉरिस की तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा आउट हुए। उनका कैच रियान पराग ने पकड़ा। पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरन बिना खाता खोले आउट हो गए। चेतन साकरिया ने उनका बहुह ही शानदार कैच पकड़ा। दीपक ने 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 28 गेंद में 64 रन बनाए। उन्होंने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद पर 105 रन की साझेदारी की।
दीपक हुड्डा ने 16वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने क्रिस मॉरिस के तीसरी गेंद पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अर्धशतक बनाने के लिए 20 गेंद खेलीं। इसमें 6 छक्के और एक चौका शामिल है। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 172 रन है। राहुल ने 38 गेंद में 64 और दीपक हुड्डा ने 21 गेंद में 50 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 37 गेंद में 83 रन की साझेदारी हो चुकी है।
15 ओवर का खेल हो चुका है। पंजाब किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 161 रन है। केएल राहुल 36 गेंद में 63 और दीपक हुड्डा 17 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 72 रन जोड़ चुके हैं।
केएल राहुल ने 13वें ओवर में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। शिवम दुबे के इस ओवर में राहुल और दीपक हुड्डा ने 20 रन बटोरे। दीपक ने 2 और राहुल ने एक छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 130 रन था। राहुल ने 31 गेंद में 53 और दीपक हुड्डा ने 10 गेंद में 20 रन बनाए थे। राहुल ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
10वें ओवर में पंजाब को दूसरा झटका लगा। रियान पराग ने उन्हें पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। गेल 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दीपक हुड्डा आए। गेल ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।
नौवां ओवर राहुल तेवतिया ने फेंका। इस ओवर में गेल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। नौ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 82 रन था। गेल ने 26 गेंद में 39 और राहुल ने 19 गेंद में 26 रन बनाए थे।
सातवां ओवर श्रेयस गोपाल ने फेंका। उनके ओवर की तीसरी गेंद को केएल राहुल ने लॉन्ग ऑफ की ओर उठाकर मारा। बेन स्टोक्स के हाथ में गेंद आ ही गई थी, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और गेंद हाथ से छिटककर बाउंड्री के पार पहुंच गई। इसके साथ ही पंजाब ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
6 ओवर्स का खेल हो चुका है। पंजाब ने एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने 14 गेंद में 14 और राहुल ने 13 गेंद में 15 रन बनाए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रहे।
पंजाब किंग्स को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। चेतन साकरिया ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच करा दिया। मयंक ने 2 चौके की मदद से 9 गेंद में 14 रन बनाए। उनकी जगह क्रिस गेल क्रीज पर आए। तीन ओवर के बाद उनका पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 22 रन था।
राजस्थान रॉयल्स के लिए चेतन सकारिया पहला ओवर लेकर आए। पंजाब किंग्स की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। पहली गेंद पर केएल राहुल कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर अपना और टीम का काता खोला। तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ दिया। राहुल ने भी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। पहले ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन था। राहुल और मयंक के खाते में 5-5 रन थे।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, झाए रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।
राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपना कप्तान बनाया है। उन्होंने क्रिस मॉरिस को साइन करके अपने संतुलन में इजाफा किया है। मॉरिस ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच जीत सकते हैं। पंजाब किंग्स के पास पिछले सीजन बॉलिंग पावर की कमी थी। इस बार उन्हें समस्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने झाए रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ दो प्रतिभाशाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स को जोड़ा है।
राजस्थान की टीम आक्रामक आलराउंडर बेन स्टोक्स पर काफी निर्भर करेगी। स्टोक्स लय में आने की कोशिश करेंगे, जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर और नव नियुक्त कप्तान सैमसन भी अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे। रॉयल्स की टीम प्रतिभावान यशस्वी जायसवाल और बटलर के साथ पारी का आगाज कर सकती है, जबकि सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। स्टोक्स मध्यक्रम को मजबूती देंगे। ये चारों अगर लय में खेलते हैं तो किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम हैं। रॉयल्स के पास ऑलराउंडर शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, रियान पराग और लियाम लिविंगस्टोन के रूप में और भी विकल्प मौजूद हैं।