इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। क्रिस मॉरिस इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। न्यूजीलैंड के कायेल जेमिसन 15 करोड़ रुपए में आरसीबी ने लिया। आरसीबी ने ही ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। युवराज को दिल्ली ने 2015 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।

4 साल बाद फिर से कोलकाता में लौटे शाकिब अल हसन, शाहरुख खान की टीम ने दी बड़ी रकम

भारत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह को आईपीएल में तीसरी टीम मिली है। वे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद अब कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे। केकेआर ने हरभजन को 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा। केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया।

विराट कोहली के हुए ग्लेन मैक्सवेल, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा

चेन्नई सुपरकिंग्स ने कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ और मोइन अली को 7 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी के सबसे अंत में बिकने वाले खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर रहे। उन्हें मुंबई ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया।

महेंद्र सिंह धोनी की टीम से जुड़े मोइन अली, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा

Live Blog

Highlights

    20:13 (IST)18 Feb 2021
    अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने खरीदा

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा।

    20:12 (IST)18 Feb 2021
    आकाश सिंह को राजस्थान ने खरीदा

    राजस्थान रॉयल्स ने आकाश सिंह को 20 लाख रुपए में खरीदा।

    20:11 (IST)18 Feb 2021
    पवन नेगी को कोलकाता ने खरीदा

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने पवन नेगी को 50 लाख में खरीदा।

    20:11 (IST)18 Feb 2021
    वेंकटेश अय्यर को कोलकाता ने खरीदा

    कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को 20 लाख रुपए में खरीदा।

    20:10 (IST)18 Feb 2021
    हनुमा विहारी अनसोल्ड

    हनुमा विहारी पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

    19:55 (IST)18 Feb 2021
    गुरकीरत सिंह मान अनसोल्ड

    गुरकीरत सिंह मान फिर से अनसोल्ड रहे।

    19:54 (IST)18 Feb 2021
    पवन नेगी अनसोल्ड

    पवन नेगी को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:53 (IST)18 Feb 2021
    बेन कटिंग को कोलकाता ने खरीदा

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेन कटिंग को 75 लाख में खरीदा।

    19:53 (IST)18 Feb 2021
    रसी वान डर डुसेन अनसोल्ड

    रसी वान डर डुसेन को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:52 (IST)18 Feb 2021
    कोरी एंडरसन अनसोल्ड

    कोरी एंडरसन दोबारा से अनसोल्ड रहे।

    19:52 (IST)18 Feb 2021
    वेंकटेश अय्यर अनसोल्ड

    वेंकटेश अय्यर दोबारा से अनसोल्ड रहे।

    19:52 (IST)18 Feb 2021
    विष्णु सोलंकी को नहीं मिला खरीदार

    विष्णु सोलंकी को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:51 (IST)18 Feb 2021
    हरि निशांत को सीएसके ने खरीदा

    तमिलनाडु के सी हरि निशांत को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया।

    19:50 (IST)18 Feb 2021
    हरभजन सिंह को केकेआर ने खरीदा

    हरभजन सिंह को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।

    19:50 (IST)18 Feb 2021
    मुजीब उर रहमान को हैदराबाद ने खरीदा

    सनराइजर्स हैदराबाद ने मुजीब उर रहमान को 1.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

    19:49 (IST)18 Feb 2021
    दिल्ली ने सैम बिलिंग्स को खरीदा

    दिल्ली कैपिटल्स ने सैम बिलिंग्स को 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा।

    19:49 (IST)18 Feb 2021
    केदार जाधव को हैदराबाद ने खरीदा

    सनराइजर्स हैदराबाद ने केदार जाधव को 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीद लिया।

    19:48 (IST)18 Feb 2021
    करुण नायर को कोलकाता ने खरीदा

    कोलकाता ने करुण नायर को 50 लाख रुपए में खरीदा।

    19:48 (IST)18 Feb 2021
    सौरभ कुमार को पंजाब ने खरीदा

    पंजाब ने यूपी के स्पिनर सौरभ कुमार को 20 लाख रुपए में खरीदा।

    19:47 (IST)18 Feb 2021
    प्रत्युष सिंह अनसोल्ड

    प्रत्युष सिंह को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:47 (IST)18 Feb 2021
    मुंबई ने मार्को जैनसन को लिया

    मुंबई इंडियंस ने मार्को जैनसन को 20 लाख रुपए में खरीदा।

    19:46 (IST)18 Feb 2021
    गेराल्ड कोएत्जे, टिम डेविड अनसोल्ड़

    गेराल्ड कोएत्जे और टिम डेविड को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:46 (IST)18 Feb 2021
    हर्ष त्यागी अनसोल्ड

    हर्ष त्यागी को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:45 (IST)18 Feb 2021
    जैक विल्डरमूथ अनसोल्ड

    ऑस्ट्रेलिया के जैक विल्डरमूथ अनसोल्ड रहे।

    19:45 (IST)18 Feb 2021
    भागवत वर्मा को चेन्नई ने खरीदा

    भागवत वर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा।

    19:44 (IST)18 Feb 2021
    अजय देव गौड़ अनसोल्ड

    अजय देव गौड़ को किसी ने नहीं लिया।

    19:44 (IST)18 Feb 2021
    युधवीर चारक अनसोल्ड

    युधवीर चारक को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:43 (IST)18 Feb 2021
    चैतन्य बिश्नोई अनसोल्ड

    चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी चैतन्य बिश्नोई को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:43 (IST)18 Feb 2021
    जॉर्ज लिंडे अनसोल्ड

    दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे अनसोल्ड रहे।

    19:42 (IST)18 Feb 2021
    इसुरू उदाना अनसोल्ड

    पिछले साल आरसीबी की ओर से खेलने वाले इसुरू उदाना को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:42 (IST)18 Feb 2021
    ग्रीस ग्रीन अनसोल्ड

    गुयान अमेजन वॉरियर्स के कप्तान ग्रीस  ग्रीन को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:41 (IST)18 Feb 2021
    रीस टोप्ले अनसोल्ड

    इंग्लैंड के रीस टोप्ले को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:41 (IST)18 Feb 2021
    वायने पार्नेल अनसोल्ड

    दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वायने पार्नेल को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:40 (IST)18 Feb 2021
    मुंबई ने नीशम को खरीदा

    न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को मुंबई ने 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

    19:40 (IST)18 Feb 2021
    स्कॉट कुगलाइन अनसोल्ड

    ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट कुगलाइन को किसी ने नहीं खरीदा।

    19:40 (IST)18 Feb 2021
    कुलदीप यादव को राजस्थान ने लिया

    राजस्थान रॉयल्स ने कुलदीप यादव को 20 लाख रुपए में खरीदा।

    19:39 (IST)18 Feb 2021
    सिमरनजीत सिंह अनसोल्ड

    सिमरनजीत सिंह को किसी ने नहीं लिया।

    19:39 (IST)18 Feb 2021
    हरिशंकर रेड्डी को सीएसके ने खरीदा

    चेन्नई सुपरकिंग्स ने हरिशंकर रेड्डी को 20 लाख रुपए में खरीदा।

    19:38 (IST)18 Feb 2021
    जोश इंग्लिश अनसोल्ड

    पर्थ स्कॉर्चर्स के बल्लेबाज जोश इंग्लिश पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

    19:38 (IST)18 Feb 2021
    केएस भरत को आरसीबी ने खरीदा

    आरसीबी ने आंध्रा के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को 20 लाख रुपए में खरीदा।