इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का सातवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान ने दिल्ली को 3 विकेट से हरा दिया। उसे जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 27 रन बनाने थे। क्रिस मॉरिस ने 18 गेंद पर 36 रन ठोक कर टीम को सीजन में पहली जीत दिलाई।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.4 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी (16.25 करोड़) मॉरिस ने 19वें ओवर में हमवतन कगिसो रबाडा को दो छक्के मारे। इसके बाद आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन बनाने थे। उन्होंने टॉम करन की पहली गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद दूसरी और चौथी गेंद पर छक्का मारकर टीम जीत दिला दी। मॉरिस के अलावा राजस्थान के लिए डेविड मिलर ने 43 गेंद पर 62 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 19 और जयदेव उनादकट ने 7 गेंद पर नाबाद 11 रनों का योगदान दिया।
संजू सैमसन की लव स्टोरी; क्लासमेट को दे दिया था दिल, 5 साल डेट करने के बाद की थी शादी
दिल्ली के लिए गेंदबाजी में आवेश खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स और कगिसो रबाडा को दो-दो सफलता मिली। इस हार के साथ ही दिल्ली का राजस्थान के खिलाफ लगातार पांच जीत का क्रम भी टूट गया।
दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। राजस्थान के लिए जयदेव उनादकट ने सीजन में अपना पहला मैच खेलते हुए खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। जयदेव ने पृथ्वी शॉ (2), शिखर धवन (9) और अजिंक्य रहाणे (8) को आउट किया।यहां जानिए पॉइंट टेबल में अन्य टीमों की क्या है स्थिति
BCCI Central Contracts: केदार जाधव और मनीष पांडे बाहर; हार्दिक को फायदा, भुवनेश्वर और चहल को नुकसान

Highlights
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 5 ओवर में 58 रन बनाने हैं। किलर-मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर क्रीज पर हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मिलर ने अपनी पारी में अब तक 7 चौके लगाए हैं। राहुल तेवतिया 17 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। कगिसो रबाडा की गेंद पर ललित यादव ने उनका कैच लिया।
राजस्थान की टीम 11 ओवर में 5 विकेट पर 56 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 9 ओवरों में 92 रन बनाने हैं। विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। मिलर ने 30 गेंद पर 32 और तेवतिया ने 3 गेंद पर 3 रन बनाए हैं। आवेश खान ने राजस्थान को पांचवां झटका दिया। उन्होंने रियान पराग (2) को शिखर धवन के हाथों कैच कराया।
राजस्थान ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर और रियान पराग क्रीज पर हैं। मिलर ने 22 गेंद पर 20 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 चौके निकले हैं। वहीं, पराग ने 4 गेंद पर 2 रन बनाए हैं। टीम को चौथा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। वे 7 गेंद पर 2 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बन गए।
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी दिल्ली की तरह बेहद खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर में ही 13 रन पर दो विकेट गंवा दिए। क्रिस वोक्स ने मनन वोहरा को 9 रन और जोस बटलर को 2 रन पर कैच आउट कराया। टीम 4 रन ही जोड़ सकी थी कि अगले ओवर में कप्तान संजू सैमसन भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सीजन का पहला मैच खेल रहे कगिसो रबाडा ने उन्हें धवन के हाथों कैच आउट कराया।
88 के स्कोर पर दिल्ली टीम को 5वां झटका लगा। कप्तान पंत फिफ्टी पूरी करते ही रनआउट हो गए। उन्होंने 32 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। पंत ने ललित के साथ 5वें विकेट के लिए 36 गेंद पर 51 रन की साझेदारी की। दिल्ली ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। ललित यादव 22 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। टॉम करन उनके साथ हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर के बाद मैच में वापसी कर ली है। उसने राहुल तेवतिया के ओवर में 20 रन बनाए। 11वें ओवर में पंत ने उन्हें लगातार तीन चौके जड़े। इसके बाद ललित यादव ने भी एक चौका ठोक दिया। 12वें ओवर में पंत ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 30 गेंद पर अर्धशतक ठोका।
दिल्ली की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 20 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार चौके लगाए हैं। दूसरी ओर, ललित यादव 11 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं। जयदेव उनादकट ने अपना स्पैल पूरा कर लिया है। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए हैं।
दिल्ली की टीम संकट में है। 7 ओवर में उसके 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। उसने 37 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत और ललित यादव क्रीज पर हैं। जयदेव उनादकट ने छठे ओवर में अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। उन्होंने खुद ही उनका कैच भी लिया। रहाणे 8 गेंद पर 8 रन ही बना सके। उनके बाद मार्कस स्टोइनिस को मुस्तफिजूर रहमान ने सातवें ओवर में आउट कर दिया। स्टोइनिस खाता खोले बगैर जोस बटलर को कैच थमा बैठे।
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में उसे दूसरा झटका लगा। जयदेव उनादकट ने पृथ्वी शॉ के बाद शिखर धवन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। धवन 11 गेंद पर 9 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। कप्तान संजू सैमसन ने विकेट के पीछे उनका शानदार कैच लिया।
राजस्थान रॉयल्स की टीम पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। जयदेव उनादकट ने पिछले मैच के हीरो पृथ्वी शॉ को आउट कर दिया। पृथ्वी 5 गेंद पर 2 रन ही बना सके। डेविड मिलर ने उनका आसान कैच लिया। राजस्थान के गेंदबाजों उनादकट और चेतन सकारिया ने कसी गेंदबाजी की। दिल्ली की टीम 2 ओवर में 5 रन ही बना सकी। इस दौरान एक भी बाउंड्री नहीं लगा।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, जयदेव उनादकट, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजूर रहमान, चेतन सकारिया।
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, ललित यादव, आवेश खान।