IPL 2021, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। शनिवार (17 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई ने हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ये लगातार तीसरी हार है।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। हैदराबाद 19.4 ओवर में 137 रनं पर ढेर हो गया। उसे जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 47 रन बनाने थे, लेकिन टीम लड़खड़ा गई और उसे एक और हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद को इसस पहले कोलकाता नाइटराइडर्स और आरसीबी ने हराया था।
हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंद पर 43, डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद पर 36 और विजय शंकर ने 25 गेंद पर 28 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। मध्यक्रम में विराट सिंह 11, अब्दुल समद 7, मनीष पांडे 2, और अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान खाता भी नहीं खोल सके। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली।
इससे पहले मुंबई को कीरोन पोलार्ड ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 22 गेंद पर 35 रन ठोके। इस दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए। पोलार्ड के अलावा मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक ने 39 गेंद पर 40, रोहित शर्मा ने 25 गेंद पर 32, इशान किशन ने 12 और सूर्यकुमार यादव ने 10 रन बनाए।
पोलार्ड ने जड़ा सीजन का सबसे लंबा छक्का, मैक्सवेल को छोड़ा पीछे; video
हार्दिक पंड्या लगातार तीसरे मैच में 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। वे 5 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ 13 और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 17 रन बनाकर आउट हुए थे। मैच में हैदराबाद के लिए विजय शंकर और मुजीब उर रहमान ने खतरनाक गेंदबाजी की। शंकर ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 और मुजीब ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। खलील ने 24 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
रोहित शर्मा इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय, तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी एक बार फिर से आखिरी ओवरों में लड़खड़ा गई है। कप्तान डेविड वॉर्नर के रनआउट होने के बाद विराट सिंह और अभिषेक शर्मा भी पवेलियन लौट गए। टीम को 5 ओवर में जीत के लिए 47 रन चाहिए। उसने 15 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 34 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हार्दिक पंड्या ने डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट कर दिया। विराट सिंह को राहुल चाहर ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। विराट ने 12 गेंद पर 11 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। चाहर की गेंद पर एडम मिल्ने ने उनका कैच लिया।
हैदराबाद के 10 ओवर हो चुके हैं। उसने 2 विकेट पर 74 रन बनाए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर और विराट सिंह क्रीज पर हैं। वॉर्नर ने 29 गेंद पर 26 रन बना लिए हैं। विराट ने एक रन बनाए हैं। ओपनर जॉनी बेयरस्टो 22 गेंद पर 43 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या के ओवर में हिट विकेट आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। मनीष पांडे का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 7 गेंद पर 2 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर कीरोन पोलार्ड को कैच थमा बैठे।
हैदराबाद की टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया। इस दौरान उसने 57 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। बेयरस्टो 18 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। वॉर्नर 18 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 2 चौके लगाए हैं।
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार शुरुआत की। उसने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बनाए। डेविड वॉर्नर 9 गेंद पर 3 और जॉनी बेयरस्टो 9 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेयरस्टो ने पारी के तीसरे ओवर में बोल्ड को तीन चौके और एक छक्का मारा।
मुंबई को चौथा झटका 17वें ओवर में लगा। मुजीब उर रहमान इशान किशन को आउट कर दिया। किशन 21 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। जॉनी बेयरस्टो ने उनका शानदार कैच लिया। मुजीब ने इससे पहले क्विंटन डीकॉक को भी पवेलियन भेजा था। डीकॉक 39 गेंद पर 40 रन बनाकर जे सुचित को कैच थमा बैठे थे।
क्विंटन डीकॉक 36 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने पांच चौके लगाए हैं। मुंबई ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बनाए हैं। डीकॉक काफी समय से क्रीज पर टिके हैं। मुंबई की टीम को पारी के आखिरी ओवर में उनसे विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद है।
रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के रूप में दूसरा झटका लगा। उन्हें 9वें ओवर में विजय शंकर ने आउट किया। सूर्यकुमार ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया था। उसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने शंकर को ही कैच दे दिया। सूर्यकुमार ने 6 गेंद पर 10 रन बनाए।
मुंबई को पहला झटका विजय शंकर ने दिया। उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित 25 गेंद पर 32 रन बनाकर विराट सिंह को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके औैर दो छक्के लगाए।
रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। मुंबई ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। रोहित 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। डीकॉक ने 14 गेंद पर 16 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन चौके मारे हैं।
मुंबई की टीम ने मैच में विस्फोटक शुरुआत की। उसने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर हैं। रोहित 9 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने मुजीब उर रहमान के ओवर में चौके-छक्के मारे। दूसरी ओर, क्विंटन डीकॉक 10 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान, खलील अहमद।
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
आईपीएल 2021 में भले ही डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दोनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर है, लेकिन टीम रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दे सकती है। आंकड़े इसके गवाह हैं। दोनों टीमों के बीच आइपीएल में अब तक 16 मैच हुए हैं और दोनों ने आठ-आठ मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कांटे टक्कर देखने को मिल सकती है।