इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए। हैदराबाद की टीम ने भी 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन ही बनाए।
सुपर ओवर में केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर 7 रन ही बना सके। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की। जवाब में ऋषभ पंत और शिखर धवन ने मिलकर राशिद खान के ओवर में 8 रन बना लिए। अक्षर सुपर ओवर में जीत दिलाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले स्पिनर हैं। स्पिनर्स में अजंथा मेंडिस, मुथैया मुरलीधरन, सुनील नरेन और राशिद खान (तीन बार) सुपर ओवर में गेंदबाजी करते हुए हारे हैं।
हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। क्रीज पर केन विलियमसन और जे सुचित थे। दोनों ने मिलकर 15 रन बनाए। सुचित 6 गेंद पर 14 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। विलियमसन 51 गेंद पर 66 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके जड़े। टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 18 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए।
जब अंजान लड़की संग डेट पर गए थे विराट कोहली, 5 मिनट बाद ही हुए थे फरार; इंटरव्यू में किया था खुलासा
दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। 39 गेंद की पारी में पृथ्वी ने 7 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत 27 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ ने 25 गेंद पर नाबाद 34 रनों का योगदान दिया। शिखर धवन ने 28 और शिमरॉन हेटमायर ने एक रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस दो रन पर नाबाद रहे।
160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम आखिरी ओवर में 16 रन नहीं बना सकी। इस सीजन का यह पहला मैच टाई है। अब सुपर ओवर में फैसला होगा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने भी 7 विकेट गंवाकर 159 रन बनाते हुए मैच टाई करा दिया।
आवेश ने हैदराबाद को 84 के स्कोर पर तीसरा झटका दिया। उन्होंने विराट सिंह को कैच आउट कराया। विराट 14 बॉल पर 4 रन बना सके। इसके बाद 104 के स्कोर पर टीम को चौथा झटका लगा। केदार जाधव हैदराबाद के लिए छाप छोड़ने में नाकाम रहे। वे 9 गेंद पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अमित मिश्रा की गेंद पर ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप किया।
हैदराबाद की टीम को दूसरा झटका 56 के स्कोर पर लगा। जॉनी बेयरस्टो 18 बॉल पर 38 रन बनाकर आवेश खान की बॉल पर कैच आउट हुए। केन विलियमसन और विराट सिंह क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 15 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। विलियमसन 21 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 4 चौके लगाए हैं। दूसरी ओर, विराट ने 8 गेंद पर 3 रन बनाए हैं।
हैदराबाद की टीम ने 5 ओवर में एक विकेट पर 5 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 16 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 6 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। हैदराबाद ने 28 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। कप्तान डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर रनआउट हुए।
दिल्ली ने हैदराबाद को 160 रन का टारगेट दिया। मैच में ओपनर पृथ्वी शॉ ने IPL में अपनी 8वीं फिफ्टी लगाई। आखिरी 5 ओवर में दिल्ली की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 43 रन जोड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। ओपनर पृथ्वी शॉ ने 39 बॉल पर 53 और कप्तान ऋषभ पंत ने 27 बॉल पर 37 रन की पारी खेली। शिखर धवन ने 28 और स्टीव स्मिथ ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने सबसे ज्यादा 2 और राशिद खान ने एक विकेट लिया।
दिल्ली की टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। उसकी पारी के आखिरी तीन ओवर बाकी हैं। ऋषभ पंत और स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। पंत 22 गेंद पर 31 और स्मिथ 16 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज आखिरी तीन ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर हैदराबाद को बड़ा लक्ष्य देना चाहेंगे।
दिल्ली को पहला झटका स्पिनर राशिद खान ने दिया। उन्होंने शिखर धवन को 28 रन पर क्लीन बोल्ड किया। धवन और पृथ्वी शॉ के बीच 62 बॉल पर 81 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इसके बाद शॉ रनआउट हो गए। उन्होंने 39 गेंद पर 53 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और एक छक्का लगाया।
तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर शिखर धवन का आसान कैच छूटा। यह जीवनदान कवर पर खड़े केदार जाधव ने दिया। ओवर सिद्धार्थ कौल का था। इस समय धवन 5 रन बनाकर खेल रहे थे। दिल्ली ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 76 रन बना लिए हैं। पृथ्वी ने 33 गेंद पर 48 रन और और धवन 21 गेद पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, केदार जाधव, राशिद खान, जगदीश सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, आवेश खान।