IPL 2021 KKR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें मुकाबले में मुबंई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 10 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने आईपीएल 2021 में अपना खाता खोला। केकेआर को जीत के लिए आखिरी 30 गेंद में 31 रन चाहिए थे और 6 विकेट उसके हाथ में थे, लेकिन वह 20 रन ही बना पाई और उसने 3 विकेट भी गंवा दिए। मुंबई के राहुल चाहर ने 27 रन देकर 4 विकेट लिए। वह मैन ऑफ द मैच चुने गए।
केकेआर को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। कोलकाता की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल रहे। केकेआर की शुरुआत शानदार रही थी। नितीश राणा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला था। नितीश राणा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 72 रन जोड़े थे।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 152 रन बनाए। केकेआर के आंद्रे रसेल ने 2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 गेंद में 56 रन बनाए। मुंबई इंडिंयस ने आखिरी 4 ओवर (डेथ ओवर्स) में 33 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए।
मुंबई इंडियंस का 16 ओवर के बाद स्कोर 4 विकेट पर 119 रन था। इसके बाद आखिरी 24 गेंद में उसने हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, मार्को जानसेन, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर के विकेट गंवाए।
इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। हिंदी में कॉमेट्री के लिए स्टार स्पोर्ट्स 3 (Star Sports 3) और अंग्रेजी के लिए स्टार स्पोर्ट्स 1 को ट्यून कर सकते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार (Hotstar) और जियो टीवी (Jio Tv) ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा लिया जा सकता है। मैच के ताजा अपडेट्स पाने के लिए आप जनसत्ता. कॉम से जुड़े रह सकते हैं।
KKR vs MI Playing 11, IPL 2021 Live Score Updates: ये है मुंबई और केकेआर की प्लेइंग इलेवन
Highlights
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 गेंद में 2 विकेट गंवाए। 15वां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। राहुल चाहर ने आखिरी गेंद पर नितीश राणा को क्विंटन डीकॉक के हाथों स्टम्प कराया। नितीश 47 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। 16वां ओवर क्रुणाल पंड्या ने फेंका। क्रुणाल ने दूसरी गेंद पर शाकिब अल हसन को डीप मिड-विकेट पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। शाकिब 9 गेंद में 9 रन ही बना पाए। नितीश की जगह दिनेश कार्तिक और शाकिब की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए।
13वें ओवर में जहां मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता मिली। वहीं, नितीश राणा ने आईपीएल 2021 में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। राहुल चाहर के ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर राणा ने अपनी फिफ्टी पूरी की। राहुल ने पांचवीं गेंद पर इयोन मॉर्गन को मार्को जानसेन के हाथों कैच कराया। मॉर्गन 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। मॉर्गन की जगह शाकिब अल हसन बल्लेबाजी के लिए आए।
मुंबई इंडियंस को पहली सफलता 9वें ओवर में मिली। राहुल चाहर ने 5वीं गेंद पर शुभमन गिल को लॉन्ग ऑफ पर कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। गिल 5 चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले केकेआर की ओर से नितीश राणा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की थी। नितीश राणा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में 4 रन दिए थे।
सात ओवरों का खेल हो चुका है। केकेआर ने बिना विकेट खोए 50 रन बनाए हैं। नितीश राणा ने 24 गेंद में 25 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 18 गेंद में 22 रन बनाए हैं। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मार्को जानसेन, जसप्रीत बुमराह और क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो पाए हैं।
रोहित शर्मा 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक और क्रुणाल पंड्या 15-15 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। इससे पहले मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित और डीकॉक ने पारी की शुरुआत की थी। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पहला ओवर हरभजन सिंह लेकर आए थे। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन ही दिए थे।
मुंबई की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डीकॉक रहे। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डीप मिड-ऑन पर राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। डीकॉक 6 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।
आंद्रे रसेल केकेआर के लिए 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड को विकेट के पीछे दिनेश कार्दिक के हाथों कैच कराया। पोलार्ड 8 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मार्को जानसेन क्रीज पर आए। अगली गेंद उनकी वाइड हो गई। तीसरी गेंद पर मार्को जानसेन ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर पैट कमिंस को अपना कैच थमा दिया। मार्को खाता भी नहीं खोल पाए। मार्को की जगह राहुल चाहर क्रीज पर आए। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 विकेट पर 130 रन था। क्रुणाल ने 3 गेंद में 2 और राहुल ने 2 गेंद में 3 रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका 17वें ओवर में लगा। प्रसिद्ध कृष्णा की दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या छक्का मारने के चक्कर में डीप मिड-ऑफ पर आंद्रे रसेल के हाथों कैच हो गए। हार्दिक ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा था। हार्दिक 2 चौके की मदद से 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 125 रन था। क्रुणाल ने 1 और पोलार्ड ने 5 रन बनाए थे।
16वें ओवर में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा। पैट कमिंस की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित 32 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए। 16 ओवरके बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 119 रन था। हार्दिक ने 15 गेंद में 11 और पोलार्ड ने 4 गेंद में 4 रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। रोहित 27 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या 12 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज तेज बैटिंग करने में सक्षम हैं। ऐसे में मुंबई को उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है।
शाकिब अल हसन ने 11वें ओवर में कोलकाता को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार छक्का मारने के प्रयास में कैच आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
सूर्यकुमार यादव अपने अंदाज में कोलकाता के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। केकेआर ने 9 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।
मुंबई के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। पहला विकेट गिर जाने के बाद दोनों ने 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। रोहित के बल्ले से 2 और यादव के बल्ले से 4 चौके निकले हैं। दोनों बल्लेबाज चेन्नई की धीमी पिच पर संभलकर खेल रहे हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस सीजन अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद 10 रन से हराया था। इयोन मॉर्गन की अगुआई वाली केकेआर की इस मैच में भी उसकी कोशिश जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के हाथों 2 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की नजर इस सीजन अपना खाता खोलने पर होगी। मुंबई के पास केकेआर के खिलाफ लगातार चौथे मैच में हराने का भी मौका है। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले आईपीएल 2019 में वानखेड़े और आईपीएल 2020 में लीग के दोनों मैचों में केकेआर को हराया था।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, मार्को जैनसेन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइटराइडर्स: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
इशान किशन आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर रहे थे। उन्होंने 14 मैच में 57.33 के औसत से 516 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 36 चौके और 30 छक्के लगाए। आईपीएल 2020 में उनका हाइएस्ट स्कोर 99 रन रहा था। वह इस मैच में भी चौके-छक्कों की बारिश कर सकते हैं।
मुंबई और कोलकाता के बीच खेले गए पिछले 5 मैच की बात करें तो 4 बार रोहित शर्मा की टीम ने बाजी मारी है। उसने 16 अक्टूबर 2020 को 19 गेंद शेष रहते कोलकाता को 8 विकेट से हराया था। इससे पहले उसने 23 सितंबर 2020, पांच मई 2019 और नौ मई 2018 को भी केकेआर को हराया था। इस दौरान उसे 28 अप्रैल 2019 को केकेआर ने 34 रन से हराया था।
कोलकाता नाइटराइडर्स अपने पहले मैच में अलग ही अंदाज से खेली थी। टॉप ऑर्डर में नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी से मैच फिनिशर के तौर पर दिनेश कार्तिक तक सभी ने प्लान के हिसाब से बल्लेबाजी की थी। मॉर्गन की अगुआई में टीम ने आक्रमक खेल दिखाया। मॉर्गन की कप्तानी भी बहुत शानदार रही। अपने बेस्ट स्पिनर सुनील नरेन को बेंच पर बैठाने के फैसले ने ही उनके इरादे जाहिर कर दिए थे।
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स पिछले 2 सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। हालांकि, टीम ने इस साल ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ी खरीदे हैं। मुंबई की कप्तानी कर चुके हरभजन सिंह भी इस साल कोलकाता में ही हैं। हालांकि, पहले मैच में उनसे सिर्फ एक ओवर ही कराया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया में काफी आलोचना भी हुई थी।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस को धीमी शुरुआत के लिए जाना जाता है। हालांकि, एक बार जब लय मिल जाने पर उसे रोकना कठिन हो जाता है। मुंबई इंडियंस इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में है।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम, युधवीर चरक, मार्को जांसेन, अर्जुन तेंदुलकर।
केकेआर: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।