IPL 2021, KKR vs MI Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का पांचवां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
मुंबई इंडियंस और केकेआर दोनों का इस सीजन यह दूसरा मैच है। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के हाथों 2 विकेट से हार मिली थी, जबकि केकेआर ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराया था।
ऐसे में इयोन मॉर्गन की अगुआई में कोलकाता की कोशिश इस मैच में मुंबई को हारकर अपना जीत का अभियान बरकरार रखने की होगी। वहीं, रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की नजर केकेआर को मात देकर इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल करने पर होगी। इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों संग उतरी हैं।
IPL 2021 KKR vs MI Live Score Streaming: यहां देखिए मुंबई-कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
कोलकाता नाइटराइडर्स: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, मार्को जैनसेन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इशान किशन आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर रहे थे। उन्होंने 14 मैच में 57.33 के औसत से 516 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 36 चौके और 30 छक्के लगाए। आईपीएल 2020 में उनका हाइएस्ट स्कोर 99 रन रहा था। वह इस मैच में भी चौके-छक्कों की बारिश कर सकते हैं।
मुंबई और कोलकाता के बीच खेले गए पिछले 6 मैच की बात करें तो 5 बार रोहित शर्मा की टीम ने बाजी मारी है। उसने 16 अक्टूबर 2020 को 19 गेंद शेष रहते कोलकाता को 8 विकेट से हराया था। इससे पहले उसने 23 सितंबर 2020, पांच मई 2019 और नौ मई 2018 को भी केकेआर को हराया था। इस दौरान उसे 28 अप्रैल 2019 को केकेआर ने 34 रन से हराया था। छह मई 2018 को हुए मैच में भी मुंबई ने कोलकाता को 13 रन से हराया था।
कोलकाता नाइटराइडर्स अपने पहले मैच में अलग ही अंदाज से खेली थी। टॉप ऑर्डर में नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी से मैच फिनिशर के तौर पर दिनेश कार्तिक तक सभी ने प्लान के हिसाब से बल्लेबाजी की थी। मॉर्गन की अगुआई में टीम ने आक्रमक खेल दिखाया। मॉर्गन की कप्तानी भी बहुत शानदार रही। अपने बेस्ट स्पिनर सुनील नरेन को बेंच पर बैठाने के फैसले ने ही उनके इरादे जाहिर कर दिए थे।
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स पिछले 2 सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। हालांकि, टीम ने इस साल ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ी खरीदे हैं। मुंबई की कप्तानी कर चुके हरभजन सिंह भी इस साल कोलकाता में ही हैं। हालांकि, पहले मैच में उनसे सिर्फ एक ओवर ही कराया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया में काफी आलोचना भी हुई थी।
आज के मैच में केकेआर के बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा। मुंबई की गेंदबाजी काफी मजबूत दिख रही है।
मुंबई और कोलकाता के बीच आज होने वाला मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। मुंबई के पास केकेआर को लगातार चौथे मैच में हराने का मौका है। इससे पहले मुंबई ने 2019 में वानखेड़े में खेले गए लीग के एक मैच, औैर 2020 के लीग के दोनों मैच में हराया था।
नीतीश राणा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहली ही गेंद से हाल के दिनों में हमला बोलना शुरू कर दिया है। नीतीश राणा काफी फॉर्म में दिख रहे हैं। मध्यक्रम में कार्तिक, आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाजों पर भी नजर रहेगी।
आईपीएल के मुकाबलों में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 27 मुकाबले हो चुके हैं। इन मुकाबलों में मुंबई ने 21 बार जीत दर्ज की है। 6 बार कोलकात को जीत मिली है।
आज के खेल में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक पर नजर रहेगी।
आज के मैच में ऑलराउंडर्स पर नजर होगी, आंद्रे रसेल और शाकिब अल हसन, हार्दिक पांड्या के खेल पर लोगों की निगाहें होगी। हार्दिक और रसेल फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। शाकिब बेहतरीन स्पिनर हैं।
केकेआर के इरादे पांच बार की चैम्पियन मुंबई से पुराना हिसाब चुकता करने के होंगे। मुंबई के खिलाफ पिछले 12 में से केकेआर ने सिर्फ एक मैच जीता है। आईपीएल में मुंबई के खिलाफ उसका रिकॉर्ड 6-21 का रहा है। अब मुकाबला मोर्गन और रोहित शर्मा की कप्तानी का भी है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर से दो विकेट से हारी मुंबई की नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम, युधवीर चरक, मार्को जांसेन, अर्जुन तेंदुलकर।
केकेआर: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।