IPL 2021, DC vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List Live Updates: आईपीएल के 14वें सीजन का 13वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। इस मैच में उसने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन में एडम मिल्ने की जगह जयंत यादव को शामिल किया गया है। दिल्ली की आखिरी एकादश में लुकमान मेरिवाला और क्रिस वोक्स की जगह शिमरॉन हेटमायर और अमित मिश्रा की एंट्री हुई है।
दिल्ली की टीम इस सीजन पहली बार चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रही है। इससे पहले उसने अब तक अपने तीन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले थे। उसमें से 2 में जीत हासिल की थी। मुंबई की टीम शुरू से ही चेन्नई में है। वह इस मैदान पर तीन मैच खेल चुकी है। इसमें से उसने दो में जीत हासिल की है। उसने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं।
अंक तालिका में दिल्ली की टीम 4 अंक के साथ तीसरे और मुंबई इतने ही अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। रोहित शर्मा की टीम का नेटरनरेट ऋषभ पंत की टीम से कम है। इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों संग उतरी हैं।
ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
IPL 2021 DC vs MI Live Score Streaming: यहां जानिए दिल्ली और मुंबई के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमॉयर, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, आवेश खान।
IPL 2021, DC vs MI Live Cricket Score Online: यहां जानिए मुंबई और दिल्ली के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
Highlights
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 11 साल से नहीं जीती है। उसे इस मैदान पर आखिरी जीत आईपीएल 2010 में मिली थी। उसके बाद से वह इस मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 6 मैच हार चुकी है।
इस सीजन के टॉप-5 विकेट टेकर्स में मुंबई के 2 और दिल्ली के 1 बॉलर हैं। मुंबई के स्पिनर राहुल चाहर 7 विकेट के साथ दूसरे और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 6 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। दिल्ली के फास्ट बॉलर आवेश खान ने भी 6 विकेट लिए, लेकिन अच्छे औसत के कारण तीसरे नंबर पर हैं। फिलहाल, आरसीबी के हर्षल पटेल 9 विकेट के साथ टॉप पर हैं।
दिल्ली के मुकाबले मुंबई का मिडिल ऑर्डर ज्यादा मजबूत है। दिल्ली टीम में तीसरे नंबर पर कप्तान पंत आते हैं। उनके बाद ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स और ललित यादव का नंबर आता है। जबकि मुंबई टीम में नंबर-3 पर सूर्यकुमार आते हैं। उनके बाद ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या का नंबर आता है।
बैटिंग में दिल्ली की टीम मौजूदा सीजन में सबसे अच्छी रही है। उसके ओपनर शिखर धवन के पास ऑरेंज कैप है, जिन्होंने अब तक 186 रन बनाए हैं। उनका साथ देने वाले पृथ्वी शॉ भी शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, मुंबई टीम के ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक अब भी रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। मुंबई का कोई बल्लेबाज 100 का आंकड़ा नहीं छू सका है।
मौजूदा सीजन में दोनों टीम के बीच यह पहली टक्कर है। अब तक मुंबई और दिल्ली ने 3-3 मैच खेले हैं। इसमें दोनों ही टीम ने 2-2 जीते और 1-1 हारे हैं। हालांकि, पॉइंट टेबल में अच्छे नेट रनरेट के चलते दिल्ली दूसरे और मुंबई तीसरे नंबर पर है।
दोनों टीमें इस सीजन में अपना पिछला मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और मुंबई के कैप्टन रोहित शर्मा, दोनों ही अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। पंत आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं, जबकि रोहित अपनी टीम को सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जिता चुके हैं।
दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती एमए चिदंबरम स्टेडियम की धीमी पिच पर खुद को ढालना होगा, जहां वह इस सीजन का पहला मुकाबले खेलेगी। दिल्ली की टीम इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मुकाबले खेलकर यहां पहुंची है। ऐसे में इस मैदान पर अपने तीन मैच खेल चुकी मुंबई की टीम को उन्हें हराना बड़ी चुनौती होगी। मुंबई की टीम अभी तक परिस्थितियों से वाकिफ हो चुकी हैं।
दोनों टीमों का बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और इनके पास विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। इस मुकाबले में दिल्ली के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर एक बार फिर सभी की निगाहें होंगी, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की थी। वहीं मुंबई के लिए राहुल चाहर भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं अंतिम दो मैचों में उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन कर टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट चटाकाई थी।
बात इस सीजन की करें तो यह दोनों ही टीमें फॉर्म में दिखाई दे रही है। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने इस सीजन तीन-तीन मैच खेले हैं और दोनों टीमों को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो मैच में इन्हें विजय प्राप्त हुई है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरे स्थान पर है वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर विराजमान है।
इस मुकाबले में दिल्ली की टीम की नजरें मुंबई इंडियंस को मात देकर आईपीएल 2020 के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने पर होगी। यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई ने दिल्ली को ही हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब पर कब्जा किया था।
दिल्ली की टीम 2010 से चेन्नई में नहीं जीती है। उसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस दौरान 6 मैचों में हराया है। अंक तालिका में दिल्ली की टीम 4 अंक के साथ तीसरे और मुंबई इतने ही अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। रोहित शर्मा की टीम का नेटरनरेट ऋषभ पंत की टीम से कम है।
आईपीएल के 14वें सीजन का 13वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम मंगलवार (20 अप्रैल) को सीजन में पहली बार चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। अब तक उसने अपने तीन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले थे। मुंबई की टीम शुरू से ही चेन्नई में है।