IPL 2021 DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 की पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। पूरी पॉइंट टेबल के लिए यहां क्लिक करें-
दिल्ली के अमित मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 5 मैच बाद मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की है। इससे पहले दिल्ली ने मुंबई को 25 मार्च 2019 वानखेड़े स्टेडियम में 37 रन से हराया था। दिल्ली ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में 10 साल बाद जीत हासिल की है। इससे पहले उसने 15 अप्रैल 2010 को इसी मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया था।
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य मिला था। उसने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी रन कीरोन पोलार्ड की नोबॉल से आया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत 7, शिखऱ धवन 45, स्टीव स्मिथ 33 और पृथ्वी शॉ 7 रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई। उसकी ओर से चार बल्लेबाज (रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और जयंत यादव) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। आवेश खान ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके।
IPL 2021, DC vs MI Live Cricket Score Online: यहां जानिए मुंबई और दिल्ली के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स
मुंबई की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज राहुल चाहर, जयंत यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डीकॉक रहे। मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। तीसरे ओवर में ही क्विंटन डीकॉक आउट हो गए थे।
ऋषभ पंत 16वें ओवर में 7 रन बनाकर आउट हुए। वह जब आउट हुए तब दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 16.5 ओवर में 115 रन जुड़े थे। पंत को जसप्रीत बुमराह ने फाइन लेग बैक पर क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच कराया। पंत की जगह शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए।
15वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। राहुल चाहर के ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन छक्का लगाने की कोशिश में डीप मिड-विकेट पर क्रुणाल पंड्या के हाथों लपके गए। धवन 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले धवन ने इसी ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया था। धवन की जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए।
कीरोन पोलार्ड ने 10वें ओवर में मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। पोलार्ड ने दूसरी ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एलबीडब्ल्यू कर दिया। स्मिथ ने एकबारगी डीआरएस लेने का विचार किया,लेकिन फिर पवेलियन की ओर चल दिए। उनकी जगह ललित यादव क्रीज पर आए। शिखर धवन एक छोर पर टिके हुए हैं। दिल्ली ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बनाए थे।
9 ओवर का खेल हो चुका है। क्रुणाल पंड्या के इस ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर स्टीव स्मिथ ने चौका लगाया। इससे पहले दिल्ली की ओर से चौथे ओवर की पांचवीं गेद पर बाउंड्री लगी थी। इस ओवर में स्मिथ और धवन ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी भी पूरी की।
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। जयंत यादव ने पृथ्वी शॉ का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ लिया। इससे पहले ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने शिखर धवन का कैच पकड़ लिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला दिया कि गेंद उनके हाथ में आने से पहले जमीन को छू गई थी।
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। आईपीएल 2020 में मुंबई और दिल्ली ने फाइनल खेला था। यह मुकाबला एक तरह से युवा शक्ति और अनुभव के बीच टक्कर है। रोहित शर्मा के पास जहां 100 से ज्यादा मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी का अनुभव है। वहीं, ऋषभ पंत को भाग्य के सहारे इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कमान मिली है।
इशान किशन और जयंत यादव ने मुंबई की मैच में वापसी कराई। दोनों ने अब तक 31 गेंद में 36 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट पर 120 रन था। इशान किशन ने 27 गेंद में 26 और जयंत यादव ने 15 गेंद में 16 रन बनाए हैं।
13 ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस के 6 विकेट गिर चुके हैं। मुंबई को पांचवां झटका 11वें और छठा झटका 12वें ओवर में लगा। ललित यादव ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल पंड्या को बोल्ड कर दिया। क्रुणाल 5 गेंद में एक रन ही बना पाए। अमित मिश्रा ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कीरोन पोलार्ड का शिकार किया। पोलार्ड 5 गेंद में 2 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। पोलार्ड की जगह जयंत यादव क्रीज पर आए। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट पर 89 रन था। इशान किशन ने 15 गेंद में 9 रन बनाए थे। जयंत यादव ने 3 गेंद में 2 रन बनाए थे।
अमित मिश्रा ने मैच में दिल्ली कैपिटल्स की वापसी कराई। उन्होंने 9वें ओवर में 2 विकेट झटके। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को लॉन्ग ऑन पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। रोहित 30 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को लॉन्ग ऑन पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। हार्दिक पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे।
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका सातवें ओवर में लगा। आवेश खान ने ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। सूर्यकुमार यादव 4 चौके की मदद से 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह इशान किशन क्रीज पर आए।
रोहित और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की पारी संभाल ली है। दोनों के बीच 23 गेंद में 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 55 रन है। रोहित शर्मा 19 गेंद में 29 और सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित ने अब तक 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार भी 4 चौके लगा चुके हैं। रोहित ने मुंबई के लिए पहला चौका और छक्का लगाया।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने तीसरे ओवर में ही क्विंटन डीकॉक का विकेट गंवा दिया। डीकॉक 4 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्कस स्टोइनिस की पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने डीकॉक का कैच लपका। डीकॉक की जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। इससे पहले मुंबई की ओर से डीकॉक और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मार्कस स्टोइनिस पहला ओवर लेकर आए थे।
मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मार्कस स्टोइनिस पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर वह बीट भी हुए, हालांकि, अंपायर ने उनकी एलबीडब्ल्यू की अपील खारिज कर दी। दूसरा ओवर रविचंद्रन अश्विन ने फेंका। अश्विन ने चौथी गेंद पर रोहित को बीट किया। हालांकि, इस बार भी उनकी अपील खारिज हो गई। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है। रोहित ने 6 और डीकॉक ने एक रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 2 में जीत हासिल की है। उसके 4 अंक हैं और वह पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। मुबंई इंडियंस ने भी इस सीजन अब तक 3 मैच में से 2 में जीत हासिल की है। उसके भी 4 अंक हैं, लेकिन नेटरनरेट बेहतर नहीं होने के कारण वह पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। मुंबई ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, वहीं दिल्ली को एक में जीत और एक में हार मिली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई अपना विजय अभियान जारी रख पाती है या दिल्ली जीत की राह पर आगे बढ़ती है।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमॉयर, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, आवेश खान।
दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती एमए चिदंबरम स्टेडियम की धीमी पिच पर खुद को ढालना होगा, जहां वह इस सीजन का पहला मुकाबले खेलेगी। दिल्ली की टीम इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मुकाबले खेलकर यहां पहुंची है। ऐसे में इस मैदान पर अपने तीन मैच खेल चुकी मुंबई की टीम को उन्हें हराना बड़ी चुनौती होगी। मुंबई की टीम अभी तक परिस्थितियों से वाकिफ हो चुकी हैं।
दोनों टीमें इस सीजन में अपना पिछला मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और मुंबई के कैप्टन रोहित शर्मा, दोनों ही अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। पंत आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं, जबकि रोहित अपनी टीम को सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जिता चुके हैं।
दोनों टीमें इस सीजन में अपना पिछला मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और मुंबई के कैप्टन रोहित शर्मा, दोनों ही अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। पंत आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं, जबकि रोहित अपनी टीम को सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जिता चुके हैं।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 11 साल से नहीं जीती है। उसे इस मैदान पर आखिरी जीत आईपीएल 2010 में मिली थी। उसके बाद से वह इस मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 6 मैच हार चुकी है।