इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। शनिवार (10 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली ने चेन्नई को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। उसने चेन्नई से मिले 189 रन के लक्ष्य को आसानी से 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।
दिल्ली ने 3 विकेट पर 190 रन बना लिए। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने धमाकेदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 138 रनों की साझेदारी की। धवन ने 54 गेंद पर 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद पर 72 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। मार्कस स्टोइनिस ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए। ऋषभ पंत 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंत का कप्तान के तौर पर यह पहला मैच था और उन्होंने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को हरा दिया। यह दोनों के बीच लीग स्टेज का पहला मैच था। इसके बाद दूसरा मैच दोनों के बीच 21 मई को होगा। उस मैच में धोनी के पास बराबरी करने का मौका होगा।
इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए। उसके लिए सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। मोईन अली ने 36 रनों का योगदान दिया। सैम करन ने आखिरी के ओवरों में 15 गेंद पर 34 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बराबर पहुंचे सुरेश रैना, IPL करियर में पहली बार किया ऐसा
रविंद्र जडेजा ने 17 गेंद पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 5 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और फाफ डुप्लेसिस खाता नहीं खोल सके।
VIVO IPL 2021 CSK vs DC Live Score Streaming: यहां देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
[ie_ipl_scorecard match_id=50810]
दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 4 ओवर में 31 रन बनाने हैं। ऋषभ पंत और शिखर धवन क्रीज पर हैं। पंत 8 गेंद पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद हैं। धवन ने 51 गेंद पर 77 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। पृथ्वी शॉ 38 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। ड्वेन ब्रावो की गेंद पर मोईन अली ने उनका कैच लिया।
मैच में पृथ्वी शॉ को दो जीवनदान मिले। पहले 8वें ओवर की दूसरी बॉल पर मिचेल सेंटनर ने उनका आसान कैच छोड़ा। ओवर मोइन अली का था। इस समय पृथ्वी 38 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरा जीवनदान 10वें ओवर की तीसरी बॉल पर मिला। इस बार मोइन की बॉल पर ही ऋतुराज गायकवाड ने कैच छोड़ा। इस समय पृथ्वी 47 रन पर खेल रहे थे।
चेन्नई की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। दिल्ली ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 86 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 25 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। आठवें ओवर में मोईन अली की गेंद पर मिशेल सैंटनर ने उनका कैच छोड़ दिया। धवन 29 पर 39 रन बनाकर नाबाद हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। उसने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 13 गेंद पर 22 और पृथ्वी शॉ 12 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। धवन ने सैम करन के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। सुरेश रैना ने 36 बॉल पर सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली। उनके अलावा मोइन अली ने 36, सैम करन ने 34, रविंद्र जडेजा ने 26 और अंबाती रायडू ने 23 रन बनाए। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज आवेश खान ने 2 विकेट लिए।
चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवां झटका 16वें ओवर में लगा। सुरेश रैना 36 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे। वे दूसरी गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें आवेश खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद धोनी के बल्ले से लगकर विकेट से जा लगी।
चेन्नई की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। आखिरी 5 ओवरों में टीम 60 से ज्यादा रन बनाना चाहेगी। सुरेश रैना 36 गेंद पर 54 और रविंद्र जडेजा 4 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं। जडेजा ने आते ही लगातार दो चौके जड़े।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल में अपना 39वां अर्धशतक ठोका। उन्होने 13वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर अंबाती रायुडू 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिल्ली के प्रमुख गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 45 रन दिए। उनकी गेंदों पर कुल चार छक्के लगाए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। रैना 27 और रायुडू 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोईन अली आउट होने वाले चेन्नई के तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने शिखर धवन के हाथों कैच कराया। अश्विन ने इसके साथ ही बदला भी ले लिया। दरअसल, मोईन ने अश्विन की गेंद पर दो चौके और दो छक्के मारे थे। लगातार दो छक्के मारने के बाद वो तीसरे सिक्स के प्रयास में थर्ड मैन बाउंड्री पर आउट हुए।
सुरेश रैना के बाद मोईन अली ने अश्विन के खिलाफ लगातार दो चौके मारे। रैना ने पांचवें ओवर में अश्विन को लगातार दो चौके जड़े थे। इसके बाद सातवें ओवर में मोईन ने ऐसा ही किया। चेन्नई ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। मोईन 20 और रैना 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सुरेश रैना और मोईन अली ने दो विकेट गिर जाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 18 गेंद पर 24 रन जोड़ लिए हैं। चेन्नई ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस अपने आईपीएल करियर में पहली बार एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके दोनों ओपनर्स 13 गेंद में ही पवेलियन लौट गए। आवेश खान ने दूसरे ओवर में फाफ डुप्लेसिस को आउट किया। वे खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद क्रिस वोक्स ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। उन्होंने 8 गेंद पर 5 रन बनाए।
चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मोईन अली, सैम करन, ड्वेन ब्रावो रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर, क्रिस वोक्स, टॉम करन, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, आवेश खान।
दिल्ली और चेन्नई के बीच अब तक हुए 23 मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी है। चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, दिल्ली की टीम 8 मैच ही जीत सकी है, लेकिन पिछले सीजन में दिल्ली ने दोनों भिड़ंत में चेन्नई को हराया था। 2020 में पहले मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से और दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हराया था।