इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का 12वां मैच आज यानी 30 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। केकेआर ने राजस्थान को 37 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट में उसकी यह दूसरी जीत है। इस जीत के साथ वह अंक तालिका में 7वें से दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई। उसकी ओर टॉम करन ने अर्धशतक लगाया। वह 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे। अंकित राजपूत ने 5 गेंद 7 रन (नाबाद) बनाए।

LIVE IPL 2020: KXIP vs MI Live Score Streaming Online

इससे पहले 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट पवेलियन लौटे। वह 13 गेंद में 9 रन बनाकर कमलेश नागरकोटी के हाथों कैच आउट हुए। उनका विकेट कुलदीप यादव ने झटका। जोफ्रा आर्चर 8वें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। वह 4 गेंद में 6 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कमलेश नागरकोटी के हाथों कैच आउट हुए।

IPL 2020 Live Score, KXIP vs MI Live Cricket Hindi Score Online: 

14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर  श्रेयस गोपाल 7वें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। उन्हें सुनील नरेन ने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। 11वें ओवर में छठे विकेट के रूप में राहुल तेवतिया आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर वह 14 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हुए। इससे पहले 8वें ओवर में 5वें विकेट के रूप में रियान पराग आउट हुए। चौथे विकेट के रूप में रॉबिन उथप्पा पवेलियन लौटे। ये दोनों विकेट कमलेश नागरकोटी ने एक ही ओवर में लिए। इससे पहले जोस बटलर, संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ पवेलियन लौटे।

शुभमन गिल केकेआर के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में 47 रन बनाए। इयोन मॉर्गन 34 रन बनाकर नाबाद रहे। मॉर्गन ने 2 छक्के और एक चौका लगाया। इन दोनों के अलावा नितीश राणा ने 17 गेंद में 22, आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 24 रन बनाए। सुनील नरेन 14 गेंद में 15 और पैट कमिंस 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।

Live Blog

22:59 (IST)30 Sep 2020
छक्का जड़ पवेलियन लौटे जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर ने छक्के से अपना खाता खोला। हालांकि, वह यह लय बरकरार नहीं रख पाए। वह अपनी चौथी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। वरुण की गेंद पर कमलेश नागरकोटी ने उनका बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। जोफ्रा की जगह क्रीज पर जयदेव उनादकट आए हैं।

22:55 (IST)30 Sep 2020
DRS ने श्रेयस गोपाल को भेजा पवेलियन

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान ने अपना सातवां विकेट गंवाया। श्रेयस गोपाल सुनील नरेन की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके लगे। मैदानी अंपायर ने गोपाल को आउट नहीं दिया था, लेकिन कार्तिक ने DRS ले लिया और अंपायर को अंगुली उठानी पड़ी। गोपाल 7 गेंद में 5 रन बनाए। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 7 विकेट 81 रन है।

22:55 (IST)30 Sep 2020
DRS ने श्रेयस गोपाल को भेजा पवेलियन

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान ने अपना सातवां विकेट गंवाया। श्रेयस गोपाल सुनील नरेन की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके लगे। मैदानी अंपायर ने गोपाल को आउट नहीं दिया था, लेकिन कार्तिक ने DRS ले लिया और अंपायर को अंगुली उठानी पड़ी। गोपाल 7 गेंद में 5 रन बनाए। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 7 विकेट 81 रन है।

22:42 (IST)30 Sep 2020
11वें ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 67 रन

11वें ओवर की 5वीं गेंद पर राहुल तेवतिया आउट हुए। वह राजस्थान के छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर वह 14 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हुए। वरुण की जगह श्रेयस गोपाल क्रीज पर आए। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 67 रन है।

22:21 (IST)30 Sep 2020
कमलेश नागरकोटी ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

7.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 41 रन है। सातवें ओवर की पहली गेंद पर शिवम मावी ने जोस बटलर 21 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। आठवें की पहली गेंद पर कमलेश नागरकोटी ने केकेआर को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने रॉबिन उथप्पा को शिवम मावी के हाथों कैच कराया। नागरकोटी का आईपीएल में यह पहला विकेट है। मावी ने सातवें ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर नागरकोटी ने अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने रियान पराग को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।

22:02 (IST)30 Sep 2020
5 ओवर में राजस्थान के 2 विकेट गिरे

संजू सैमसन इस मैच में लंबी पारी नहीं खेल पाए। वह 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने पर रॉबिन उथप्पा क्रीज पर आए। संजू का विकेट शिवम मावी ने 5वें ओवर की पहली गेंद पर लिया। संजू को मिड-विकेट पर सुनील नरेन लपका। पांच ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 36 रन है।

21:50 (IST)30 Sep 2020
स्मिथ 3 रन बनाकर आउट

केकेआर की ओर से पहला ओवर सुनील नरेन लेकर आए। राजस्थान के लिए स्टीव स्मिथ और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में स्मिथ और बटलर ने 12 रन बनाए। दूसरा ओवर पैट कमिंस ने फेंका। शुरुआती 4 गेंदों में 3 रन बने। पांचवीं गेंद पर मिड ऑफ पर स्मिथ का कैच छूट गया। अगली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने उन्हें विकेट के पीछे लपक लिया। स्मिथ की जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए। स्मिथ 3 रन ही बना पाए।

21:12 (IST)30 Sep 2020
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर केकेआर ने खोया छठा विकेट

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 149 रन हो गया। पैट कमिंस की जगह कमलेश नागरकोटी क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर इयोन मॉर्गन हैं। मॉर्गन 16 गेंद में 20 रन बना चुके हैं।

20:48 (IST)30 Sep 2020
14.3 ओवर में केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौटी

14.3ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर 118 रन है। उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज आंद्रे रसेल रहे। रसेल 14 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए। उनकी जगह पैट कमिंस आए हैं। दूसरे छोर पर इयोन मॉर्गन हैं। रसेल को अंकित राजपूत ने जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया।

20:24 (IST)30 Sep 2020
10वें ओवर में कोलकाता ने गंवाया नितीश राणा का अहम विकेट

केकेआर ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बनाए हैं। दूसरा विकेट 10वें ओवर में गिरा। यह ओवर राहुल तेवतिया ने फेंका। आखिरी गेंद पर राणा ने छक्का मारने की कोशिश की, टाइमिंग मिस हुई और डीप स्क्वायर लेग पर रियान पराग ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। 10 ओवर के बाद शुभमन गिल 29 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। नितीश राणा 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। राणा की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए हैं।

20:02 (IST)30 Sep 2020
पावर प्ले का लेखा-जोखा

6 ओवरों यानी पावर प्ले का खेल हो चुका है। केकेआर ने पावर प्ले में 42 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। 6 ओवर के बाद शुभमन गिल 16 गेंद में 19 और नितीश राणा 6 गेंद में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। जयदेव उनादकट ने सुनील नरेन को बोल्ड कर सफलता हासिल की है।

20:02 (IST)30 Sep 2020
पावर प्ले का लेखा-जोखा

6 ओवरों यानी पावर प्ले का खेल हो चुका है। केकेआर ने पावर प्ले में 42 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। 6 ओवर के बाद शुभमन गिल 16 गेंद में 19 और नितीश राणा 6 गेंद में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। जयदेव उनादकट ने सुनील नरेन को बोल्ड कर सफलता हासिल की है।

19:57 (IST)30 Sep 2020
इस तरह आउट हुए सुनील नरेन

सुनील नरेन ने 9वीं गेंद में चौका जड़कर अपना खाता खोला। जयदेव उनादकट ने पांचवां ओवर फेंका। नरेन ने इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का और चौका लगाया। लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। नरेन 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह नितीश राणा क्रीज पर आए। 5 ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 36 रन है।

19:43 (IST)30 Sep 2020
दो ओवर में कोलकाता ने बनाए 10 रन

दूसरा ओवर अंकित राजपूत ने फेंका। इस ओवर में 9 रन बने। शुभमन गिल ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। हालांकि, 2 ओवर के बाद भी सुनील नरेन अभी खाता नहीं खोल पाए। दो ओवर के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है।

19:34 (IST)30 Sep 2020
पहले ओवर में बना सिर्फ एक रन

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आए। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सुनील नरेन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। इस ओवर की शुरुआती तीन गेंदों में शुभमन कोई रन नहीं ले पाए। पांचवीं गेंद पर सुनील नरेन बीट भी हुए। आखिरी गेंद पर भी उन्होंने विकेट से बाहर जाती गेंद को छेड़ने की कोशिश की, लेकिन भाग्यशाली रहे कि गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं लिया।

19:10 (IST)30 Sep 2020
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, रियान पराग, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट।

19:09 (IST)30 Sep 2020
ये है कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी।

18:40 (IST)30 Sep 2020
स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़ी है संजू सैमसन और राहुल तेवतिया की पारी

राजस्थान रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था। उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जगजाहिर कर दिया। पिछले मैच में उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन के रिरॉर्ड लक्ष्य को हासिल किया। रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसने बड़ी आसानी से 200 रन की संख्या को पार किया है। उसकी इन सफलताओं में संजू सैमसन और राहुल तेवतिया का योगदान अहम रहा है जो अब तक स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं।

18:01 (IST)30 Sep 2020
बारिश नहीं डाल पाएगी मैच में बाधा

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स भी जलवा बिखेर सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है। आईपीएल 2020 से पहले इस मैदान पर 61 टी20 मैच खेले गए। इनमें से पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।