आईपीएल 2020 में विदेशी खिलाड़ियों में इस बार इंग्लैंड के प्लेयर का जलवा रहा। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी फिसड्डी साबित हुए। दरअसल, क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने खिलाड़ियों के इम्पैक्ट का कैलकुलेशन किया है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का इम्पैक्ट सबसे ज्यादा रहा। कई स्मार्ट स्टैट्स के मानकों पर उनका प्रदर्शन शानदार आंका गया। जिन देशों के पांच या उससे ज्यादा खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, उनमें इंग्लैंड के खिलाड़ियों का प्रति मैच प्रति खिलाड़ी इम्पैक्ट रेटिंग शानदार है।
इंग्लैंड का इम्पैक्ट रेटिंग 37.1 रहा। उनका बल्लेबाजी इम्पैक्ट रेटिंग 38 रहा। वहीं, गेंदबाजी इम्पैक्ट रेटिंग 17.86 के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इंग्लैंड का टोटल इम्पैक्ट 3447.6 रहा। वहीं, वेस्टइंडीज का टोटल इम्पैक्ट 2713.1 और न्यूजीलैंड का सिर्फ 1326.8 रहा। जोफ्रा आर्चर को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। उनका स्मार्ट इकॉनमी 4.24 रहा। ओवरऑल वो दूसरे स्थान और तेज गेंदबाजों में पहले पायदान पर हैं। जोफ्रा ने टूर्नामेंट में 20 विकेट लिए। बल्लेबाजी में उनके साथी जोस बटलर का स्मार्ट स्ट्राइक रेट 150.88 रहा।
देश | खिलाड़ी | टोटल इम्पैक्ट | बैटिंग रेटिंग | बॉलिंग रेटिंग |
इंग्लैंड | 10 | 3447.6 | 38.00 | 17.86 |
ऑस्ट्रेलिया | 17 | 2992.9 | 25.79 | 9.43 |
दक्षिण अफ्रीका | 10 | 3086.8 | 31.64 | 15.99 |
वेस्टइंडीज | 9 | 2713.1 | 36.41 | 12.41 |
न्यूजीलैंड | 5 | 1326.8 | 20.01 | 24.01 |
भारत | 96 | 20232.1 | 22.30 | 12.91 |
श्रीलंका | 1 | 146.7 | 3.62 | 12.85 |
अफगानिस्तान | 3 | 855.2 | 4.31 | 42.85 |
इंग्लैंड के बल्लेबाजों में उनसे बेहतर सिर्फ इयॉन मॉर्गन का रहा। मॉर्गन का स्मार्ट स्ट्राइक रेट 152.45 रहा। सैम करन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए। उनका स्मार्ट विकेट 16.6 रहा। वहीं, स्मार्ट स्ट्राइक रेट 139.2 रहा। हालांकि, निजी प्रदर्शनों में विंडीज का जलवा रहा। हालांकि, वो टोटल इम्पैक्ट में पीछे रह गए। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का स्मार्ट स्ट्राइक रेट 166.44 रहा। अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। कम से कम पांच खिलाड़ियों वाले देश में दक्षिण अफ्रीका 150 स्मार्ट स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
कीरोन पोलार्ड का स्मार्ट स्ट्राइक रेट 224.06 रहा। यह सीजन में सबसे बेस्ट था। इस मामले में जोफ्रा आर्चर 203.7 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सीजन में सिर्फ 63 गेंदों का सामना किया। 200 से ज्यादा स्मार्ट स्ट्राइक में निकोलस पूरन (200.73) तीसरे स्थान पर रहे। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों में शिमरॉन हेटमायर, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल का स्मार्ट स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा रहा। क्रिस गेल टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में खेले, लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उनके शामिल होते ही पंजाब की टीम का प्रदर्शन शानदार हो गया। गेल का स्मार्ट स्ट्राइक रेट 132.22 का रहा। इम्पैक्ट नंबर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के प्रदर्शन के आधार पर कैलकुलेट किए गए हैं।